दुर्ग| तकनीकी शिक्षण, अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में गौरवपूर्ण स्थान रखने वाले आईआईटी भिलाई ने हिंदी पखवाड़े का आयोजन 16 से 30 सितंबर के बीच आयोजित किया। इसमें निबंध, कविता पाठ, स्वरचित कविता लेखन जैसी प्रतियोगिताएं कराई गई। काव्य सम्मेलन और हिंदी
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आईआईटी भिलाई के कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता तथा उसके उत्तरोतर प्रयोग में गति लाने के उद्देश्य से हिंदी पखवाड़ा कारगर साबित हुआ है। निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने कहा कि हिंदी भाषा बातचीत का सबसे सरल और व्यापक माध्यम है। यह विविध भारत को एकजुट करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पखवाड़े से कर्मचारियों को प्रेरणा भी मिली।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.