admin
News Admin
मुंबई: मुंबई के आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन के नेताओं ने 5 दिसंबर को होने वाले नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुंबई के आजाद मैदान का दौरा भी किया। मंच बनाया जा रहा है और गैलरी बनाई जा रही है, लेकिन शपथ कौन लेगा, यह अभी भी एक सवाल बना हुआ है।
विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल करने वाली महायुति के तीनों दलों के नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात नहीं की है। दरअसल, भाजपा के देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार अलग-अलग शहरों में हैं। फडणवीस मुंबई में हैं, जबकि शिंदे अस्वस्थ हैं। वहीं, अजित पवार दिल्ली के दौरे पर हैं।
फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है, लेकिन भाजपा द्वारा शीर्ष पद के लिए अपनी पसंद की घोषणा करने में देरी ने अटकलों को बढ़ावा दिया है। भाजपा विधायकों की बैठक के बाद महायुति के तीनों नेताओं की मुलाकात होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर कल राज्यपाल से मुलाकात की उम्मीद है।
Copyright © All rights reserved