आज का भविष्यफल (11 अक्टूबर): नवरात्रि के पहले दिन किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें राशिफल – Hindustan

Aaj Ka Rashifal 11 October 2026, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य और चंद्रमा कन्या राशि में और चित्रा नक्षत्र के हैं चंद्रमा, जो मंगल का नक्षत्र होता है। मंगल के नक्षत्र में चंद्रमा, बुद्ध के घर में सूर्य के साथ संयोग कर रहे हैं। यह थोड़ी सी व्यग्रता, बेचैनी, अग्रेशन बढ़ाएगा और लोग थोड़े गलत निर्णय या गुस्से में आकर निर्णय ले सकते हैं, इस बात का ध्यान रखना चाहिए। दोपहर तक जो है, यह चंद्रमा तुला के हो जाएंगे और वहां पर बुध और शुक्र के साथ संयोग करेंगे। राहु कुंभ राशि के, शनि मीन राशि के होंगे।

मेष राशि: मिला-जुला रिजल्ट रहेगा. दोपहर के बाद थोड़ी परेशानी का समय आएगा, स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा. प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा और व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। थोड़ा सा निर्णय को सोच-समझकर लेना आपके लिए उचित होगा। कोई रिस्क लेने लायक अभी नहीं है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि: आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पराक्रमी बने रहेंगे और व्यावसायिक सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: डिस्टर्बिंग टाइम रहेगा, थोड़े शत्रु एक्टिव रहेंगे। स्वास्थ्य भी छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान होगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। ऐसे भी इन दिनों भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है आपको। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है, पराक्रमी बने रहेंगे और किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। एक बड़ी व्यावसायिक सॉफ्ट एनर्जी आपके अंदर बनी हुई है। पीली वस्तु पास रखना और शुभ होगा।

कन्या राशि: कन्या राशि की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। व्यावसायिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी चल रही है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि: धन का आगमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया चल रहा है, भाग्य साथ दे रहा है, एक बड़ी अच्छी स्थिति है। फिर भी अभी निवेश मत करिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: एक ऊर्जा आप में आ जाएगी, यह पॉजिटिव एनर्जी होगी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में जो चाहेंगे उसकी उपलब्धता होगी, तो एक अच्छी स्थिति बन रही है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, जबकि व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति में सुधार हो चुका है और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: जोखिम से उबर रहे हैं आप। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा, प्रेम-संतान भी अच्छा हो जाएगा और व्यापारिक स्थिति भी अच्छी हो जाएगी। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News