Badaun News: क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर राहुल वाल्मीकि को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में शामिल अन्य दो फरार साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। ग्राम दावरी थाना फैजगंज बेहटा, बदायूं निवासी जीतू पुत्र रामनिवास वाल्मीकि लगभग छह महीने पहले अपने घर का ताला लगाकर मजदूरी के लिए मुंबई गए हुए थे। इसी दौरान उनके बंद पड़े घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। जीतू मुंबई से अपने गांव दावरी वापस लौटा, तो उसे जानकारी मिली कि चोरी की इस वारदात को बाहरी लोगों ने नहीं, बल्कि उसी के गांव के युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव के ही तीन युवकों राहुल वाल्मीकि पुत्र हरिओम, आकाश पुत्र गंगासहाय और कोशेन्द्र पुत्र कुल्लू को नामजद किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया।
फैजगंज बेहटा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की है। चोरी की घटना में शामिल एक नामजद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
अंशुमान श्रीवास्तव, सीओ बिसौली
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play