आज का वृषभ राशिफल 3 जून: आज आपको मिलेगा सितारों का साथ या होगी धन हानि? पढ़ें राशिफल – Hindustan Hindi News

Today Taurus horoscope in hindi, आज का वृषभ राशिफल 3 जून 2026: आज वृषभ राशि वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापारियों के लिए यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक तनाव होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आज आपको आय व व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए।
आपकी प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है, क्योंकि लग्नेश और पंचमेश एक साथ द्वितीय भाव में बैठे हैं। आपसी रिश्तों में आत्मीयता का संबंध बढ़ रहा है और आपका नया प्रेम भी मैच्योरिटी की तरफ जा रहा है, जो कि बहुत अच्छा है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। लव लाइफ में नयापन आएगा। किसी भी नए रिश्ते में शामिल होने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।
वृषभ राशि वालों को आज आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिस पर नजर आपके सहकर्मियों की भी होगी। आप लगन के साथ कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत का पूरा मिलेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आपको अपने सीनियर्स के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने की जरूरत हो सकती है।
वृषभ राशि के लिए आज का दिन निवेश के लिए यह अत्यंत शुभकारी रहने वाला है, लेकिन अष्टम भाव का चंद्रमा जोखिम देने के लिए उतारू है, तो इस बात पर आपको थोड़ा सा ध्यान रखना चाहिए। आपकी व्यापारिक स्थिति काफी सुदृढ़ दिख रही है और व्यापार में मजबूती बनी रहेगी। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आज किसी के साथ धन का लेनदेन नहीं करें, वरना वापसी में दिक्कत हो सकती है।
वृष राशि की स्थिति को आज थोड़ा सा संभल के पार करना पड़ेगा, क्योंकि अष्टम भाव का चंद्रमा आपको शारीरिक नुकसान दे सकता है, इसलिए थोड़ा सा बच के पार करिए। वाहन धीरे चलाएं और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। कोई भी वसा से संबंधित चीजें नहीं खाएं, वरना आपको ज्यादा परेशानी होगी। हालांकि कोई बड़ी परेशानी नहीं दिखती है, क्योंकि बचाव पक्ष का स्वामी शुक्र द्वितीय भाव में अच्छी स्थिति में बैठा हुआ है।
कुल मिलाकर वृषभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन खर्चों को नियंत्रण रखना जरूरी है। मां काली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहने वाला है।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता

  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News