कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी सभी ईकाइयों को भंग कर दिया है, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आदेश पर हुए एक्शन की जानकारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर दी है.
मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी को भंग किया. कोलकाता और त्रिपुरा से दो राजनयिकों को बांग्लादेश ने वापस बुलाया. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने ठाणे में आनंद दिघे मठ का दौरा किया. चीन में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की. चंडीगढ़ के 2 होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. सीरिया में चीनी दूतावास ने नागरिकों से कहा, जितनी जल्दी हो सके देश छोड़ दें. एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. महाराष्ट्र में 7 दिसंबर से विधानसभा का विशेष सत्र, 9 दिसंबर को स्पीकर का चुनाव होगा. महाराष्ट्र की जनता से जो वादे किए हैं वो पूरी ताकत से पूरे करेंगे, CM फडणवीस बोले.पढ़ें दिनभर के बड़े अपडेट.
Published On – Dec 06,2024 12:08 AM