ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
06 Mar 2025 03:39 PM (IST)
लखनऊ की मल्टी लेवल पार्किंग में लगी भीषण आग
यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में अचानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। भाषण आग लगने के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर टैप करें…
06 Mar 2025 03:25 PM (IST)
साउथ कोरिया में वायु सेना की बड़ी चूक, ट्रेनिंग के दौरान घरों पर गिराए बम
दक्षिण कोरिया में आज गुरुवार, (6 मार्च) को एक बड़ा हादसा हुआ। जहां KF-16 फाइटर प्लेन ने सैन्य अभ्यास के दौरान गलती से आवसीय क्षेत्रों में आठ बम गिरा दिए, जिसमें 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
06 Mar 2025 03:22 PM (IST)
छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा, डिप्टी सीएम ने मानी घोटाले की बात
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस विधायकों ने पंचायत चुनावों में धांधली और सत्ता के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। जब सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कांग्रेस विधायकों ने सदन में जोरदार नारेबाजी की और वॉकआउट कर दिया।
पूरी खबर के लिए यहां टैप करें…
06 Mar 2025 03:18 PM (IST)
Delhi Women’s 2500 Scheme: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 2500 रुपये
सूत्रों के मुताबिक, इस योजना को लागू करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही कैबिनेट नोट तैयार कर इसे मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। इसके लिए सरकार विभिन्न विभागों से डेटा कलेक्ट करने का काम कर रही है।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
06 Mar 2025 02:29 PM (IST)
सीएम रेखा ने शालीमार गांव के स्कूल का किया दौरा
दिल्ली की मौजूदा सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव के स्कूल का दौरा किया। इसके साथ ही स्कूल की कई सारे खामियों पर सवाल भी उठाए।
06 Mar 2025 02:27 PM (IST)
यूपी डीजीपी ने सफल ऑपरेशन की प्रशंसा की जिसके परिणामस्वरूप बीकेआई आतंकवादी की गिरफ्तारी हुई
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत यूपी पुलिस अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति लागू कर रही है और बब्बर खालसा आतंकवादी लाजा मसीह की गिरफ्तारी उसी का परिणाम है। उन्होंने खुलासा किया कि खुफिया एजेंसियों को महाकुंभ से पहले आतंकवादी संगठनों द्वारा संभावित व्यवधानों की चेतावनी दी गई थी, जिसके कारण सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए थे।
Hindi Breaking News Updates: दिल्ली की मौजूदा सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव के स्कूल का दौरा किया। इसके साथ ही कई सारे खामियों पर सवाल भी उठाए। वहीं कुंब मेले को लेकर यूपी डीजीपी का एक बड़ा बयान सामने आया है। बब्बर खालसा का गिरफ्तार आतंकी लजार मसीह कुंभ में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में था।