आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 07 जनवरी 2025 LIVE: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, आधार बना मेडिकल ग्राउंड – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): खबरों के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान आज होना है तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी दोपहर 12 बजे अपना चुनावी सॉन्ग भी लॉन्च करने जा रही है। खबरों में तो आज कनाडा की राजनीति भी रहने वाली है। जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद काफी कुछ बदल चुका है। सवाल उठ रहे हैं कि भारत पर कैसा असर पड़ेगा, कनाडा पर क्या असर रहेगा और क्या ग्लोबल पॉलिटिक्स में इस वजह से समीकरण बदलेंगे या नहीं?
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Dates, Schedule LIVE: Watch Here
नेपाल में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप ने भी लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। केंद्र जरूर नेपाल रहा, लेकिन झटके बिहार-सिक्किम-बंगाल में भी महसूस किए गए हैं। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है, लेकिन तस्वीरें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। इसके अलावा कई दूसरी खबरें मंगलवार का दिन का दिलचस्प रखने वाली हैं। सबकुछ जानने के लिए जनसत्ता के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए
वैसे खबरों में देश का मौसम भी चल रहा है, कहीं बर्फबारी तो कहीं शीत लहर का प्रकोप। मौसम की हर न्यूज जानने के लिए यहां क्लिक करें

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “… ये हमारा सौभाग्य है कि आज हम यहां जगन्नाथ मंंदिर दर्शन करने आए हैं… ओडिशा में अगले कुछ दिन प्रवासी भारतीय दिवस होगा… इस अवसर पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी आएंगे… ये दुनिया के मानचित्र में ओडिशा को केंद्रित करने का अवसर है
आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। मेडिकल ग्राउंड पर आसाराम को यह जमानत दी गई है। इससे पहले हाई कोर्ट ने भी आसाराम को जमानत देने का काम किया था। कई सालों में यह पहली बार है जब आसाराम जेल से बाहर आ सकते हैं।
तिब्बत के शीजैंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 4.5 बताई गई है। कुछ घंटे पहले ही एक और तेज भूकंप आया था जिस वजह से अभी तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अपने पद की शपथ लेंगे। हालांकि उससे पहले ही उन्हें न्यूयॉर्क की अदालत से बड़ा झटका लगा है। हश मनी मामले में 10 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप को सजा सुनाई जाएगी।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रीलिम्स परीक्षा रद्द करने की मांग हो रही है। परीक्षा को रद्द करने की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली गई है और इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
भारतीय शेयर बाजार में कल (6 जनवरी 2025) को हुई भारी गिरावट के बाद आज सुबह (7 जनवरी) को पॉजिटिव शुरुआत हुई। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे रंगके निशान पर खुले। सुबह सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 422.62 अंक की बढ़त के साथ 78,387.61 अंक पर, निफ्टी 160.2 अंक चढ़कर 23,776.25 पर पहुंचा।
नेपाल में आए तेज भूकंप के झटके तिब्बत में भी महसूस किए गए हैं। अभी तक तिब्बत में 37 लोगों की मौत हो चुकी है, कई घायल भी बताए जा रहे हैं। चीन में भी लोगों की मौत हुई है, नेपाल में भी नुकसान की खबरें हैं।
दिल्ली चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने जा रहा है, एक ही चरण में मतदान हो सकता है। खबर है कि चुनाव आयोग दोपहर दो बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, उसी में चुनावी तारीखों का भी ऐलान होगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News