आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 04 दिसंबर 2024 LIVE: महाराष्ट्र में कल होगा महायुति सरकार का शपथ ग्रहण, देवेंद्र फडणवीस बनेंगे अगले मुख्यमंत्री – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए विवाद और 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद अभी भी तनाव है और आज कांग्रेस ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के संभल जा रहे थे। इ्सको लेकर संभल में प्रशासन अलर्ट पर था और संभल से जुड़ने वाले सभी जिलों के बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। प्रशासन ने अभी राहुल को संभल न आने का संदेश भेजा था जिसकी वजह 10 दिसंबर तक जारी प्रतिबंधों का हवाला दिया गया है। कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने मंगलवार को ही राहुल के संभल दौरे का ऐलान किया था लेकिन राहुल संभल नहीं जा पाए, वे दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लगभग ढाई घंटे तक यूपी में घुसने की मशक्कत के बावजूद नाकायाब रहे, जिसके बाद उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया। इस दौरान उनके साथ वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।
इसके अलावा आज महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर NDA गठबंधन ने बड़ा ऐलान करते हुए देवेंद्र फडणवीस का नाम आगे कर दिया है, जिसे महायुति के सभी घटक दलों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। इसके बाद महायुति के प्रमुख नेता यानी देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। बीजेपी ने कल यानी 5 दिसंबर को सीएम के शपथ ग्रहण का ऐलान पहले ही कर दिया था, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होने वाले हैं।
देश-विदेश की अन्य सभी खबरों के लिए जुड़े जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
महाराष्ट्र के भावी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा। हम शाम तक तय करेंगे कि कल कौन शपथ लेगा। कल मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि वह इस सरकार में हमारे साथ रहें। मुझे पूरा विश्वास है कि वह हमारे साथ रहेंगे। हम महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादे पूरे करेंगे।
एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा कि हम राज्य में सरकार चलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। पार्टी से संबंधित गतिविधियों को चंद्रशेखर बावनकुले और एनसीपी के सुनील तटकरे संभालेंगे।
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि ढाई साल पूरे होने पर मैं बहुत खुश हूं। पिछले 2.5 सालों में हमारी सरकार, महायुति सरकार, हम तीनों और हमारी टीम ने जो काम किया है, वो उल्लेखनीय है। इसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हमें खुशी है कि हमने इतने बड़े फैसले लिए।

महाराष्ट्र सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले वर्षा बंगले पर एकनाथ शिंदे, अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस के बीच बैठक शुरू हुई थी, जिसके बाद तीनों नेता राज्यपाल के पास पहुंचे हैं, जहां सरकार बनाने का दावा कभी भी पेश कर देंगे।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर गोली चलने की कोशिश वाली घटना को लेकर ट्वीट कर कहा कि पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी वारदात होने से रोकी। पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई है. पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से मौके पर ही हमलावर को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की। मैं पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करता हूं, सुखबीर बादल जी पर हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इस घटना की जल्द जांच करके रिपोर्ट सौंपी जाए।

एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे है। उन्होंने एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। आज हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को सशरीर कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यहां बुधवार को गाजीपुर बार्डर पर रोके जाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पुलिस के साथ अकेले संभल जाने को तैयार हैं लेकिन उन्हें इसकी भी अनुमति नहीं दी जा रही है। साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें संभल जाने से रोका जाना लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उनके विशेषाधिकारों का हनन है।
राहुल ने कहा कि हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, मगर पुलिस मना कर रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष के नाते मेरा अधिकार बनता है कि मैं वहां जा सकता हूं। मगर तब भी वह मुझे रोक रहे हैं। यह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के मेरे अधिकार के खिलाफ है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी और उनके संभल जाने से रोके जाने पर यूपी पुलिस को घेरा और इसे गैरसंवैधानिक करार दिया। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी को कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंनें कहा कि राहुल के पास संभल जाने का संवैधानिक अधिकार है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य नेता दिल्ली लौट आए। हिंसा प्रभावित संभल के रास्ते में गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

कांग्रेस सांसद और महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि वे हमें 4-5, 6 दिन बाद संभल जाने की इजाजत देंगे। उन्होंने जानबूझकर यातायात को अवरुद्ध कर दिया है। वे नहीं चाहते कि हम आम लोगों के लिए (संभल)जाएं।
राहुल गांधी के संभल जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा है कि राहुल गांधी संभल जा रहे हैं। उनको वहां जाने का शौक है तो एक बार बांग्लादेश भी जाना चाहिए। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है राहुल गांधी संभल जाना चाहते हैं। संभल में पूरी तरह से शांति है। संसद में बांग्लादेश का मुद्दा उनको उठाना चाहिए। राहुल गांधी दंगों की आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चाहे कांग्रेस या समाजवादी पार्टी हो जो संभल पर राजनीती करना चाहते हैं। उनका राजनीतिक पतन होगा। अब कांग्रेस के नेता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अखिलेश जी यूपी की हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वैसे राहुल गांधी महाराष्ट्र की हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ संभल जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर सीमा पर रोक दिया है। इसके चलते एक्सप्रेस वे पर भारी जाम लग गया है।
महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए बीजेपी द्वारा पर्यवेक्षक बनाई गई, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई पहुंच चुकी हैं। निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को मुंबई केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया है। निर्मला सीतारमण मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उनका स्वागत किया गया है।
शिरोमणि अकाली दल के नेता नरेश गुजराल ने सुखबीर बादल पर हुई हमले की कोशिश को लेकर कहा कि आज का हमला पंजाब की उदारवादी ताकतों पर चरमपंथियों द्वारा किया गया हमला है। सुखबीर बादल और शिरोमणि अकाली दल पंजाब में उदारवादी ताकतें हैं – सिखों और पंजाबियों दोनों के बीच। हमलावर का खालिस्तानियों से संबंध है। तथाकथित खालिस्तानी किसी भी तरह पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं। पाकिस्तान की भी साजिश हो सकती है। यह स्पष्ट है कि कनाडा, अमेरिका में बैठी विदेशी ताकतों का इसमें हाथ है। हम चाहते हैं कि एनआईए द्वारा जांच की जाए और इसमें शामिल लोगों और ताकतों का खुलासा किया जाए और उनसे पूछताछ की जाए। तभी पंजाब में शांति आएगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी संभल जाने के लिए दिल्ली से निकले हैं लेकिन उन्हें दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर गाजियाबाद पुलिस द्वारा रोक दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस समर्थक सड़क पर आ गए हैं और वे मांग कर रहे हैं कि राहुल गांधी को संभल जाने दिया जाए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ संभल दौरे के लिए रवाना हो गए हैं जबकि पुलिस ने उनके आने पर रो लगा रखी है। कांग्रेस का कहना है कि संभल में 5 लोगों से ज्यादा नहीं जा सकते हैं। इसलिए वहां कांग्रेस नेता के साथ केवल 4 लोग ही जाएंगे।
मुंबई में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के रूप में दिखाते हुए, “आपले देवा भाऊ मुख्यमंत्री कहते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर विधायक राहुल नार्वेकर द्वारा कफ परेड क्षेत्र में ताज प्रेसिडेंट होटल के बाहर लगाए गए। यहीं पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाज़ीपुर सीमा पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थन में नारे लगाए हैं और इस दौरान भारी कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस बल भी तैनात है।
संभल जिले के कलेक्टर ने गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है जिसमें नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी को रास्‍ते में ही रोक लिए जाने की बात कही है। डीएम ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि 10 दिसंबर तक संभल जिले में बाहरी लोगों और नेताओं का आना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

आज राहुल गांधी की संभल यात्रा को लेकर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया था कि बुधवार सुबह 10 बजे प्रतिनिधिमंडल निकलेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, प्रिंयका गांधी वाड्रा, प्रभारी अविनाश पांडे, समेत अन्य सांसद संभल जाएंगे। बता दें कि प्रशासन ने जो 163 लगाया है, उसमें पांच आदमी से ज्यादा नहीं जा सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस 5 नेताओं को जाने देने की मांग कर सकती है।
संभल के जिलाधिकारी ने बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर राहुल गांधी को अपने जिले की सीमा में रोकने का अनुरोध किया है। राहुल गांधी बुधवार को संभल का दौरा करने वाले हैं। डीएम ने बताया कि संभल में धारा 163 लगी है, जिसके चलते किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ”आज हमने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस विभाग के साथ बैठक की। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि किसके पास क्या जिम्मेदारी है, उन्हें लोगों की सेवा करने की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। प्रदेश में ऐसी कोई घटना न घटे जिससे अधिकारी सवालों के घेरे में आ जाएं।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ”आज हम जनादेश दिवस मना रहे हैं। ठीक एक साल पहले इसी दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। लोगों ने पूरे दिल से बीजेपी को आशीर्वाद दिया और सरकार बनाने का जनादेश दिया। इस अवसर पर हम छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। हम जनता को विश्वास दिलाते हैं कि हम उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे और अपने सभी वादे पूरे करेंगे।”

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को इंडिया ब्लॉक नेता बनाने के टीएमसी नेताओं के सुझाव पर सीपीआई नेता पी संदोश कुमार ने कहा, “भले ही विभिन्न विषयों पर मतभेद हैं, हम कुछ मूल्यों और सिद्धांतों पर एक साथ आते हैं। गठबंधन में सबसे मजबूत पार्टी आंदोलन का नेतृत्व करना चाहिए। इसे देखते हुए टीएमसी नेतृत्व बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। अगर अन्य सभी दल उन्हें नेता बनाने के लिए एक साथ आ जाएं तो हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। ममता एक महत्वपूर्ण प्लेयर हैं, लेकिन वह पश्चिम बंगाल तक ही सीमित हैं।”

लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संभल दौरे पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “मुझे संदेह है कि उन्हें वहां जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बहुत से लोग वहां जाना चाहते हैं। जो कुछ भी हुआ है संभल का किसी भी तरह से समर्थन नहीं किया जा सकता। अगर आप लोगों को वहां जाने से रोकते हैं तो यह अलोकतांत्रिक है।”

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को धमकी देने का मामला सुर्खियों में छाया रहा। पुलिस ने इसी सिलसिले में भोजपुर जिले से एक आरोपी युवक रामबाबू राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में कहा कि मुझे पप्पू यादव के समर्थकों ने पैसा देकर धमकी देने को कहा था और उसके बाद हमने वीडियो भी शूट किया था।
नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर किसान धरना दे रहे हैं। हालांकि प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। किसानों को यहां से जबरन हटाया जा रहा है। इसकी वजह से सड़क पर लंबा जाम भी लग गया है। जैसे ही किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, उसके बाद राकेश टिकैत ने ऐलान कर दिया कि वह नोएडा पहुंच रहे हैं।
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे के जुपिटर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शिंदे को आज सुबह “नियमित जांच” के लिए शहर के अस्पताल ले जाया गया।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण की बात की है, उन्होंने यह भी कहा है कि अगर आधी आबादी घरों के अंदर है, तो हम सफल नहीं हो सकते। इसे ध्यान में रखते हुए हम महिला-नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ रहे हैं। हम यह भी देखते हैं कि जब महिलाओं को नेतृत्व की भूमिका दी जाती है, तो वे स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम करना पसंद करती हैं। आज महिलाएं पंचायतों का भी नेतृत्व कर रही हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News