आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज़ 05 दिसंबर 2024 LIVE: हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 10 विधायकों ने ली शपथ – Jansatta

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाले महायुति गठबंधन सरकार का आज शपथग्रहण होगा। राज्य के सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस शपथ लेंगे। इसके अलावा अजित पवार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि, एकनाथ शिंदे के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के लेकर संशय बना हुआ है। इस शपथग्रहण में पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय कैबिनेट के मंत्री, NDA शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे। इसके अलावा आज ही झारखंड में भी नई हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ है, इसमें 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।
आज का मौसम कैसा रहेगा
इसके अलावा आज इसरो पीएलएलवी-सी59/प्रोबा-3 मिशन लॉन्च करने वाला है। यह प्रक्षेपण बुधवार को होने वाला था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इस उड़ान को टाल दिया गया था। वहीं गाजा के विस्थापित लोगों के राहत-शिविर पर इजराइल द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। फिलीस्तीन ने इसको लेकर इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर भी आज वैश्विक चर्चा हो रही है। देश-विदेश की अन्य सभी खबरों के लिए जुड़े रहे जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार में जेएमएम के 5, कांग्रेस के चार और आरजेडी के एक विधायकों के साथ कुल दस नेताओं हेमंत सोरेन की कैबिनेट में जगह बनाई है।
झारखंड की इंडिया गठबंधन सरकार में कुल 11 मंत्री शपथ लेंगे। इसमें इसमें जेएमएम से दीपक बिरुवा, रामदास सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू, हफीजुल हसन, योगेंद्र प्रसाद और चमरा लिंडा के नाम शामिल हैं।

अडानी मामले पर विपक्षी सांसदों के विरोध पर बीजेपी नेता रवि किशन ने कहा कि वे हरियाणा हार गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में ऐतिहासिक हार दर्ज की है। आने वाले दिनों में वे हर जगह हारेंगे। इसलिए, उनकी हार का दर्द इस बात में झलक रहा है। सपा और टीएमसी के विरोध प्रदर्शन को नज़रअंदाज़ करने पर, “हर कोई बिखर रहा है। कल, राहुल गांधी बिना बताए (संभल के लिए) चले गए। अखिलेश यादव को यहीं रुकने के लिए कहा गया और वे खुद संभल के लिए निकल गए… अब, अखिलेश यादव को भी उनकी मानसिकता का पता चल गया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा जैसे ही वह अडानी मामले पर विरोध में विपक्षी सांसदों के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी अडानी जी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह खुद ही जांच करवा रहे होंगे। मोदी और अडानी एक हैं। दो नहीं हैं, एक हैं,”
अनुमान के मुताबिक, झामुमो कोटे से दीपक बिरूआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, अनंत प्रताप देव, सविता महतो और सुदिव्य कुमार सोनू मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा कांग्रेस कोटे से इरफान अंसारी, शिल्पा नेहा तिर्की, दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर के मंत्री बनने की संभावना है। इसके अलावा मंत्री पद की दौड़ में कुमार जयमंगल, डॉ.रामेश्वर उरांव, नमन विक्सल कोंगाड़ी का नाम भी शामिल हैं। आरजेडी की तरफ से संजय प्रसाद यादव मंत्री हो सकते हैं।
Jharkhand Cabinet Expansion LIVE: कैबिनेट विस्तार के फॉर्म्यूले की बात करें तो झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी कोटे से 10 से 11 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिसमें झामुमो से 5 से 6 विधायक, कांग्रेस से 4 और राजद से एक विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। अगर झामुमो की तरफ से एक सीट को रिजर्व रखा गया तो 5 विधायक ही मंत्री पद की शपथ ले सकेंगे।
Jharkhand Cabinet Expansion LIVE: आज झारखंड की नई हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट का विस्तार होगा। प्रचंड बहुमत के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी लेकिन उस दौरान गठबंधन में मंत्रियों को लेकर खींचतान थीं। आज वह खींचतान खत्म हो गई है और अब झारखंड में कैबिनेट विस्तार होगा।
देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि 23 नवंबर को नतीजे आए, उन्हें भारी बहुमत मिला…कुछ गहरी अंतर्कलह थी और उसे सुलझाने और देवेंद्र फडणवीस के नाम की घोषणा करने में 11 दिन लग गए। अगर इसकी शुरुआत ऐसे हुई है तो अंत भी ऐसा ही होगा…वे (महायुति) लोगों के हित में सरकार नहीं बना रहे हैं।
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की स्पेसएक्स से अंतरिक्ष की पहली निजी अंतरिक्ष यात्रा करने वाले अरबपति जेरेड इसाकमैन को बुधवार को अपने प्रशासन में नासा का नेतृत्व करने के लिए नामित किया।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल इलाके में आतंकवादियों ने सेना के एक जवान पर हमला बोल दिया। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके में बड़े पैमाने पर घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
फ्रांस में तीन महीने में ही मिशेल बार्नियर की सरकार गिर गई है, संसद में उनके खिलाफ प्रस्ताव पास आया था, जो कि पास हो गया और मिशेल बार्नियर की सरकार चली गई।
झारखंड में हाल ही में बनी नई हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का शपथग्रहण होगा। राजभवन के अधिकारियों ने बताया है कि कि यह राज्यपाल संतोष गंगवार आज राज्य के नए मंत्रियों को कैबिनेट मंत्रियों की शपथ लेंगे।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News