आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा का दौरा करेंगे और झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। ये परियोजनाएं दूरसंचार, रेलवे, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करती हैं। इस अवसर पर मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी इन रेलवे परियोजनाएं की आधारशिला रखेंगे- मोदी कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। संबलपुर-सरला रेल फ्लाईओवर की नींव रखेंगे। कोरापुट-बैगुडा लाइन और मनाबर-कोरापुट-गोरापुर लाइन को भी समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं से ओडिशा और पड़ोसी राज्यों में माल और यात्री आवाजाही में सुधार होगा और उद्योग और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वह ब्रह्मपुर और उधना (सूरत) के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिसका उद्देश्य पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देते हुए राज्यों के बीच किफायती, आरामदायक संपर्क देना है।
देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन पहले लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची का दर्जा देने की मांग को लेकर केंद्र शासित प्रदेश में हुए विरोध प्रदर्शनों में चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 लोग घायल हो गए थे। वांगचुक को लद्दाख पुलिस प्रमुख एसडी सिंह जामवाल के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें राजस्थान के जोधपुर की एक जेल में रखा गया।
कल आला हज़रत दरगाह और आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के घर के बाहर ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लिए लोगों के एक समूह द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद बरेली से सुबह के विजुअल सामने आए हैं। शुक्रवार की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री आज ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत बीएसएनएल 4जी नेटवर्क लॉन्च करेंगे। मैं आज जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होऊंगा।”
यूपी के बरेली में कल हुए ‘आई लव मुहम्मद’ विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “यूपी में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। यूपी में शासन अच्छा चल रहा है।”
यूपी सीएमओ ने कहा, “उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग, एसिड अटैक की घटनाओं में पुलिस थानों से लेकर पीआरवी तक जवाबदेही तय की जाएगी। गरबा-डांडिया आयोजनों में धोखेबाजों का प्रवेश रोका जाएगा, मिशन शक्ति 5.0 को जमीनी स्तर पर लॉन्च किया जाएगा।”