Aaj Ki Taaja Khabar, आज की ताजा खबर LIVE: देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते अस्पतालों में भी इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं। देशभर में फिलहाल कोरोना के 1251 एक्टिव केस हैं और अब तक 13 मरीजों की मौत हुई है। केरल, महाराष्ट्र में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। यहां जानिए Covid- 19 LIVE UPDATES
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगटोक में सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के अलीपुरदुआर और कूचबिहार जाएंगे। प्रधानमंत्री बिहार भी जाएंगे और वहां पटना एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। पाकिस्तान की सीमा से लगे चार राज्यों में गुरुवार को होने वाली सुरक्षा मॉक ड्रिल को प्रशासनिक वजहों से रद्द कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन शील्ड’ के तहत पंजाब, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल की जानी थी।
टेस्ला के CEO एलन मस्क ने बड़ा ऐलान किया है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सलाहकार के रूप में अपनी भूमिका से हट रहे हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात की जानकारी दी।
राजनाथ सिंह ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की स्वदेशी प्रणालियों ने पूरी दुनिया को चकित कर दिया, क्योंकि हमारी रक्षा प्रणालियों ने अपनी पूरी ताकत दिखाई। उन्होंने कहा कि आज यह सिद्ध हो चुका है कि रक्षा क्षेत्र में ‘मेक-इन-इंडिया’ भारत की सुरक्षा और समृद्धि दोनों के लिए आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद का कारोबार लाभ देने वाला नहीं है; बल्कि इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, पाकिस्तान को आज इसका एहसास हो गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति और प्रतिक्रिया को नए सिरे से तैयार और परिभाषित किया है
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक हमले में सेना के एक अधिकारी समेत चार सैनिकों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर रात उत्तरी वजीरिस्तान जिले के शवाल क्षेत्र में हुई जो अफगानिस्तान की सीमा के पास है। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की जांच चौकी पर गोलीबारी की। सूत्रों के अनुसार, हमले में लेफ्टिनेंट रैंक के एक अधिकारी समेत चार सैनिक मारे गए।
पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंचेंगे। उनके बिहार दौरे पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा – “मन प्रसन्न है क्योंकि पीएम आज पाटलिपुत्र की धरती पर आ रहे हैं…पीएम आज शाम 4.30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए पटना ग्रामीण, वैशाली और आसपास के अन्य इलाकों से लोग रोड शो में शामिल होंगे।”
सिक्किम के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा – विकसित भारत का निर्माण चार मजबूत स्तंभों पर होगा: गरीब, किसान, महिला और युवा… आज के अवसर पर मैं सिक्किम के किसानों का खुले दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। देश आज कृषि के जिस नए चलन की ओर बढ़ रहा है, उसमें सिक्किम सबसे आगे है… सिक्किम के ऑर्गेनिक बास्केट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सिक्किम में देश का पहला ऑर्गेनिक फिशरी क्लस्टर बना रही है… इससे सिक्किम के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं भी आपके साथ इस उत्सव का हिस्सा बनना चाहता था। मैं सुबह-सुबह दिल्ली से निकला और बागडोगरा पहुंचा लेकिन खराब मौसम के कारण मैं आगे नहीं जा सका… लेकिन ऐसा शानदार दृश्य मेरे सामने है, जहां हर तरफ लोग हैं… मैं आप सभी से क्षमा मांगता हूं। लेकिन जैसा कि मुख्यमंत्री ने मुझे आमंत्रित किया है मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब भी राज्य सरकार तय करेगी, मैं सिक्किम आऊंगा और सिक्किम के राज्य बनने के 50 साल पूरे होने के समारोह में शामिल होऊंगा।”
https://twitter.com/i/status/1927954407087333808
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर स्मारक सिक्का, स्मारिका सिक्का और डाक टिकट जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।
https://twitter.com/i/status/1927951389876957199
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराना है।
https://twitter.com/i/status/1927934497816740276
बसकुचन इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए अभियान के बाद इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में पहचाने गए लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उनसे हथियार बरामद किए गए हैं। शोपियां पुलिस ने बताया है कि संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1927930705415204880
राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों पर इसके मूर्तिकार सत्यनारायण ने कहा, “राम दरबार 4.5 फीट का है। बाकी सभी मूर्तियां उसी के अनुसार बनाई गई हैं…इसमें भगवान राम, देवी सीता…सूर्य देव, देवी दुर्गा, भगवान हनुमान…की मूर्तियां हैं।” श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 5 जून को होनी है।
https://twitter.com/i/status/1927927397820535045
डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल आरजेडी सांसद प्रेम चंद गुप्ता ने कहा, “यह बहुत खुशी की बात है कि लोगों ने हमारी बात को समझा। ये लोग यह भी समझते हैं कि आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक बीमारी है और अगर इससे ठीक से निपटा नहीं गया तो यह सबको परेशान कर देगा। उन्होंने हर तरह से हमारे साथ खड़े होने का वादा किया है।”
https://twitter.com/i/status/1927926909008056529
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक आकाश अंबानी ने कल देर रात ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
https://twitter.com/i/status/1927918234168139782
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में सर्वदलीय डेलिगेशन ने पनामा सिटी में पनामा के विदेश मंत्री जेवियर मार्टिनेज आचा से मुलाकात की।
https://twitter.com/i/status/1927916534288019769
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गंगटोक में तैयारियां चल रही हैं। सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
https://twitter.com/i/status/1927901277201031169
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, “आज जरूरत है कि जब हम विकसित भारत की बात करें तो इसका मतलब यह न हो कि हमारी अर्थव्यवस्था किस रैंक पर है। विकसित भारत को परिभाषित करने और इसे जमीनी हकीकत बनाने के लिए सभी की आय को 8 गुना बढ़ाने की जरूरत है।”
https://twitter.com/i/status/1927908537742524781
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर किसान घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।
https://twitter.com/i/status/1927904638520426863