Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल की ओर से चेलाबेड़ा में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आगामी नाइट ब्लड सर्वे के सफल संचालन को लेकर ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि फाइलेरिया एक मच्छर जनित रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति के रक्त में मौजूद सूक्ष्म परजीवियों (माइक्रो फाइलेरिया) के माध्यम से फैलता है। ये परजीवी मुख्य रूप से रात के समय रक्त में सक्रिय रहते हैं, इसलिए उनकी पहचान के लिए रात में रक्त का नमूना लिया जाता है। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे का उद्देश्य संक्रमित व्यक्तियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना तथा समुदाय में फाइलेरिया के प्रसार को रोकना है।
उन्होंने सभी पात्र लोगों से निर्धारित समय पर अपने घरों में उपस्थित रहकर रक्त का नमूना देने और सर्वे टीम का पूरा सहयोग करने की अपील की। बैठक में फाइलेरिया से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, घर एवं आसपास जल जमाव नहीं होने देने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने सर्वे अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। बैठक में अनुमंडल अस्पताल हलदर महतो, चंचल प्रधान, दिनेश्वर प्रधान एवं राजेश राजबार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play