Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने सीएमओ कार्यालय परिसर से प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर एवं जागरूकता रैली को रवाना कर किया। एक से 30 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। एक दर्जन विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाया जायेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि संचारी रोगों के उन्मूलन को जनभागीदारी जरूरी है। लोग जागरूक रहें और मच्छरजनित परिस्थितियां उत्पन्न न करें, तो डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है। सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग है तथा उसे एक दर्जन विभाग सहयोग कर रहे हैं। 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 से 31 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस, फाइलेरिया, कालाजार, कुष्ठ रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों तथा कुपोषित बच्चों की जानकारी एकत्र कर नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित संपूर्ण विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता माइक्रोप्लान के अनुसार कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट सृजित करेंगे। इसमें एसीएमओ डा. एसके सिन्हा, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. अश्वनी पाण्डेय, डॉ. आरपी यादव, जिला मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, ईओ संजय तिवारी, विकास कुमार, संस्था सीफार के प्रतिनिधि नीरज ओझा, रविजीत बहादुर सिंह तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play