मनोहरपुर। मनोहरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के झारबेड़ा गांव के समीप बुधवार दोपहर सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ओडिशा के बंडामुंडा निवासी 63 वर्षीय सोनाराम सोरेन के रूप में की गई है। सोनाराम सोरेन ओडिशा पुलिस में बतौर कांस्टेबल के रूप में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार सोनाराम सोरेन सोमवार को ओडिशा के मयूरभंज स्थित अपने पैतृक आवास से स्कूटी से बंडामुंडा के लिए निकले थे। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जब वे झारबेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि उनके सिर पर गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका : हादसा किस वाहन से और कैसे हुआ, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। हालांकि, घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात भारी वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने दी पुलिस को जानकारी : सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने जब लहूलुहान अवस्था में शव और क्षतिग्रस्त स्कूटी को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना छोटानागरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play