Aaj Ki Taaja Khabar, आज की ताजा खबर LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के रोहतास जिले में हजारों करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री कानपुर जाएंगे और वहां विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मोदी पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने जाएंगे। गुरुवार को मोदी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि कि बंगाल हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजकता से त्रस्त है और लोग अब इस निर्मम सरकार से छुटकारा चाहते हैं। मोदी ने कहा कि मुर्शिदाबाद और मालदा में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं आम नागरिकों की पीड़ा के प्रति तृणमूल कांग्रेस शासन की “क्रूरता और उदासीनता” की याद दिलाती हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर
दूसरी तरफ ममता बनर्जी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया गया है। उन्होंने पीएम की जनसभा के बाद कहा कि केंद्र ने राजनीतिक मंशा से ऑपरेशन सिंदूर नाम रखा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीति “बांटो और राज करो” की है।
कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा बीजेपी का सुपर प्रवक्ता कहे जाने पर शशि थरूर ने इसका जवाब दिया है। थरूर ने कहा कि उन्होंने सिर्फ आतंकवादी हमलों पर भारत की प्रतिक्रिया पर बात की थी और उनकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट में कहा, “बिहार के लोग इस बात के गवाह हैं कि हमने पिछले वर्षों में हिंसा और अशांति फैलाने वालों को कैसे खत्म किया है। कैसे कुछ साल पहले सासाराम और आसपास के जिलों में नक्सलवाद हावी था… इन लोगों को बाबा साहब अंबेडकर पर कोई भरोसा नहीं था। उन परिस्थितियों में भी नीतीश कुमार ने यहां विकास के लिए पूरी कोशिश की… 2014 से पहले 75 से ज्यादा जिले नक्सल प्रभावित थे। अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित रह गए हैं। वह दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा पूरी तरह खत्म हो जाएगी।”
https://twitter.com/i/status/1928339105920045506
उत्तराखंड के बेहद चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार की अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। पुलिस ने इस मामले में वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिजॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता को गिरफ्तार किया था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “आज मुझे INS विक्रांत पर अपने नौसैनिकों के बीच आकर बहुत खुशी हो रही है। जब मैं भारत की समुद्री शक्ति के गौरव INS विक्रांत पर खड़ा होता हूं, तो मुझे खुशी के साथ-साथ गर्व और विश्वास भी होता है कि जब तक देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा आपके मजबूत हाथों में है, तब तक कोई भी भारत को शक की नजर से नहीं देख सकता।”
https://twitter.com/i/status/1928338691736621525
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काराकाट पहुंच गए हैं। मोदी काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
https://twitter.com/i/status/1928322911602966824
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “जिस दिन राहुल गांधी के हाथ में सत्ता होगी और उन्हें भारत के लिए फैसले लेने का अधिकार होगा, उस दिन पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा होगा। यह मेरा विश्वास है क्योंकि वह बहुत दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं।”
https://twitter.com/i/status/1928319883978133675
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, “चाहे राहुल गांधी हों, जयराम रमेश हों या रेवंत रेड्डी, उन्होंने जिस तरह के बयान दिए हैं, उससे भारतीय सेना का मनोबल गिराने की कोशिश की गई है।”
https://twitter.com/i/status/1928313183959404954
श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी अखिल चौधरी ने कहा, “विस्फोट के बाद इमारत ढहने से चार लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
https://twitter.com/i/status/1928312257412210893
उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में कई कबाड़ गोदाम में लगी आग में कई वाहन जलकर खाक हो गए। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/i/status/1928294598650077471
केरल के कोट्टायम में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे जिले के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
https://twitter.com/i/status/1928296968930943268
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुंछ के दौरे पर रहेंगे। एक स्थानीय शख्स ने कहा, “वह हमारे गृह मंत्री हैं, हमें उनसे बहुत उम्मीदें हैं। लोगों ने बहुत कुछ सहा है, इसलिए हमें उम्मीद है कि हमारे गृह मंत्री से कुछ पैकेज मिलेगा।”
https://twitter.com/i/status/1928285965375709677
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर गुजरात के वडोदरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वे आज पारुल विश्वविद्यालय में विदेशी राष्ट्रीय छात्रों के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
https://twitter.com/i/status/1928284263985664457
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले पुंछ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
https://twitter.com/i/status/1928275786638717344
गुवाहाटी में कई जगहों पर बारिश हो रही है।
https://twitter.com/i/status/1928274066890162591
कोलंबिया के बोगोटा में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “सिंधु जल संधि वह संधि थी जिसे भारत ने 1960 के दशक की शुरुआत में सद्भावना और सौहार्द की भावना से पाकिस्तान को पेश किया था। वास्तव में, ये शब्द संधि की प्रस्तावना में हैं; दुख की बात है कि पिछले चार दशकों में आतंकवादी कार्रवाइयों ने उस सद्भावना को बार-बार धोखा दिया है। भले ही हम पर आतंकवाद और युद्ध थोपे गए हों, लेकिन संधि कायम रही है, लेकिन इस बार हमारी सरकार ने संधि को स्थगित कर दिया है, जिसका मतलब है कि यह प्रभावी रूप से निलंबित है।
https://twitter.com/i/status/1928265124651094033
जम्मू-कश्मीर पुलिस की सीआईके (Counter-Intelligence Kashmir) ने आतंकवाद से जुड़े मामलों में कश्मीर में कई जगहों पर तलाशी ली है।
https://twitter.com/ANI/status/1928269227086975227
कोलंबिया के बोगोटा में शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा, “आतंकवाद के मुद्दे पर, जैसा कि मैंने कहा, बुनियादी अंतर हैं। आपने (कोलंबिया ने) गुरिल्ला युद्ध के कुछ रूपों का सामना किया है, जिसका हमने भी सामना किया है और भारत के कुछ हिस्सों में इसका सामना करना जारी है, जिसे नक्सलवाद या वामपंथी उग्रवाद कहा जाता है। पाकिस्तान के साथ, हम एक बहुत ही अलग तरह के खतरे का सामना कर रहे हैं। यह पूरी तरह से राज्य प्रायोजित आतंकवाद है और यही वह अंतर है जो वह संदेश है जो हम भारत के लोगों से यहां लाना चाहते थे।”
https://twitter.com/i/status/1928257602670023058
अनुराग ठाकुर ने कहा, “… हम 1.4 अरब भारतीयों का संदेश देने के लिए जगह-जगह जा रहे हैं, क्योंकि हम सीमा पार आतंकवाद के शिकार रहे हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, “… दुनिया भर के अन्य देशों को डोनाल्ड ट्रम्प पर भरोसा है… शायद वे भी देख रहे हैं कि यह फैसला कितना हास्यास्पद है।
NCP-SCP सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले समूह 7 के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा नेता वी. मुरलीधरन ने कहा, “… भारत, हम जिस भी देश के साथ बातचीत करते हैं, चाहे वह दक्षिण अफ्रीका हो या कोई अन्य देश, हम सरकार में किसी विशेष पार्टी के साथ बातचीत नहीं करते हैं।
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है। उस चिट्ठी के जरिए राहुल ने मांग की है कि पुंछ के पीड़ितों को राहत पैकेज मिलना चाहिए, उनके पुनर्वास के लिए कुछ करना चाहिए।
एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने गुरुवार को डिफेंस सिस्टम की खरीद और डिलीवरी में हो रही देरी की तरफ इशारा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उनके विचार में कोई भी प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हुआ है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पहलगाम में हमला करने वाले आतंकवादी इधर-उधर घूम रहे हैं। हमारे सांसद भी घूम रहे हैं।
विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…अब बाजार बदल रहा है और ग्राहक की प्राथमिकता भी बदल गई है ऐसे में हमारा प्रयास है कि किसानों और राज्य के सरकारों के साथ मिलकर कृषि व्यवस्थाओं में बदलाव लाए
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित भारत के लिए, भारत की कृषि को भी विकसित करना होगा। ऐसे कई विषय हैं, जिन पर केंद्र सरकार का निरंतर फोकस रहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया है, लंबे समय से पटना के लोगों को इसका इंतजार था। थोड़ी देर में पीएम मोदी का संबोधन भी शुरू होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में इस समय रोड शो जारी है। बड़ी संख्या में लोग हाथ में तिरंगा लेकर आए हैं। पीएम इस समय दो दिन के बिहार दौरे पर हैं।
AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “हमारी मुलाकात यहां के शूरा परिषद के हेड से हुई और उसके बाद सऊदी अरब के पूर्व विदेश मंत्री से मुलाकात हुई और विस्तृत चर्चा हुई…हमने यहां बताया कि पाकिस्तान की तरफ से कैसे आतंकवादी हमले हो रहे हैं और भारत की जनता को कैसे निशाना बनाया जा रहा है
ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “… कुछ समय पहले ईरान के तेहरान में उतरे तीन भारतीय नागरिक लापता हैं। हम उनका पता लगाने, उनकी सुरक्षा और उनके घर वापसी के लिए ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा, “…बिना विश्वास के भारतीय संस्कृति कैसे बन सकती है? चाहें मथुरा का विकास हो या काशी का विकास हो, यह ट्रस्ट का काम अलग है और राजनीति अलग है। धर्म पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को तीन नए जजों की नियुक्ति हुई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस ए एस चंदुरकर को सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने X पर जजों के नियुक्त होने के बारे में जानकारी दी।