छापा पड़ा तो खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकने लगा चीफ इंजीनियर… करोड़ों कैश और ज्वेलरी बरामद, Video – आज तक

Feedback
ओडिशा के भुवनेश्वर में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग (विजिलेंस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठनाथ सारंगी के यहां छापा मारा. इस दौरान ठीम ने मौके से 2.1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के आधार पर की गई, जिसमें भुवनेश्वर, अंगुल और पुरी जिले में एक साथ छापेमारी हुई.
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस की टीम जब भुवनेश्वर स्थित पीडीएन एग्जोटिका (Dumduma) में चीफ इंजीनियर बैकुंठनाथ सारंगी के फ्लैट पर पहुंची, तो सारंगी ने 500 के नोट खिड़की से बाहर फेंक दिए. वहीं टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गवाहों की मौजूदगी में फेंके गए पैसे जब्त कर लिए हैं.
यहां देखें Video
यह भी पढ़ें: BSP सांसद मलूक नागर के घर आयकर का छापा, 50 लाख कैश और ढाई किलो ज्वेलरी हुई बरामद
भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से लगभग 1 करोड़ रुपये कैश बरामद हुए हैं, जबकि अंगुल जिले के करदागड़िया स्थित दो मंजिला आवास से 1.1 करोड़ रुपये कैश मिले. इसके अलावा पुरी जिले के पिपिली क्षेत्र, अंगुल के शिक्षकपाड़ा, लोकेइपासी और मतियासाही स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई.
कुल 7 स्थानों पर एक साथ हुई छापेमारी में 8 डिप्टी एसपी, 12 इंस्पेक्टर, 6 एएसआई और अन्य अधिकारी शामिल थे. कार्रवाई स्पेशल जज (विजिलेंस) अंगुल द्वारा जारी सर्च वारंट के तहत की गई. सारंगी के ऑफिस (चीफ इंजीनियर, आरडी प्लानिंग एंड रोड, भुवनेश्वर) में भी तलाशी ली गई. विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल प्रारंभिक जब्ती है और अभी छापेमारी जारी है. सारंगी की चल-अचल संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई इसी के आधार पर की जाएगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News