आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), हिंदी न्यूज़ 30 July 2025 Today’s Latest Breaking News in Hindi: रूस के कामचटका में तगड़े भूकंप के बाद समुद्र से सटे कई इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह से जापान में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया गया। रूस की सरकारी वेबसाइट आरटी डॉट कॉम के अनुसार, सुनामी रूस के कुरील द्वीप समूह से टकराई है। यहांं के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा अलास्का, हवाई और न्यूज़ीलैंड की ओर दक्षिण में स्थित अन्य तटों के लिए भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जनसत्ता डॉट कॉम पर पूरे दिन आप खबर से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स पा सकेंगे।
इसके अलावा नजर राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हो बहस चल रही है। बुधवार को राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार का पक्ष रखा। इससे पहले मंगलवार को लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर अपनी बात रखी थी। राज्यसभा में आज विदेश मंत्री एस जयशंंकर और सदन के नेता जेपी नड्डा ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार का पक्ष रखेंगे। इस चर्चा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट भी आपको जनसत्ता डॉट कॉम पर मिलेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार का पक्ष रखते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा – सिंधु जल संधि कई मायनों में एक अनोखा समझौता है। मैं दुनिया में किसी भी ऐसे समझौते के बारे में नहीं सोच सकता जहां किसी देश ने अपनी प्रमुख नदियों को उस नदी पर अधिकार के बिना दूसरे देश में प्रवाहित करने की अनुमति दी हो। इसलिए यह एक असाधारण समझौता था और, जब हमने इसे स्थगित कर दिया है, तो इस घटना के इतिहास को याद करना ज़रूरी है। कल मैंने लोगों को सुना, कुछ लोग इतिहास से असहज हैं। वे चाहते हैं कि ऐतिहासिक बातें भुला दी जाएं। शायद यह उन्हें शोभा नहीं देता, वे बस कुछ बातों को याद रखना पसंद करते हैं…
कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा – अगर उन 26 लोगों के परिवार प्रभावित हुए हैं, तो हम 1000 बार माफ़ी मांगने को तैयार हैं। लेकिन हम इन ट्रोल्स और भाजपा के अंधभक्तों से कभी माफ़ी नहीं मांगेंगे। भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर का इस्तेमाल अपनी पीआर रणनीति और दिखावे के लिए किया है। आज भी हम इसी रुख पर कायम हैं…
राजस्थान के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ के हालात हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई जिलों में अति भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। राज्य की राजधानी जयपुर में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में कई जगह भारी से अत्यंत भारी बारिश हुई।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ से दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों को श्रीनगर के एक जंगल में मार गिराया था।
दिल्ली में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। AQI सुबह नौ बजे 61 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
रांची में बुधवार सुबह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना चुटिया इलाके में हुई और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। रांची शहर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कुमार वी. रमन ने कहा, “चुटिया थाना क्षेत्र से आज सुबह एक नाबालिग छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।”
बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को राज्यसभा की बैठक शुरू होने के दस मिनट बाद दोपहर बारह बजे तक स्थगित…
हवाई में भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। गवर्नर ने कहा कि हवाई निकासी के लिए तैयार है। हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि मिडवे एटोल, जो जापान और हवाई के बीच के मार्ग का हिस्सा है, से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुनामी लहरें शिखर से गर्त तक 6 फीट (1.8 मीटर) मापी गई हैं। उन्होंने कहा कि हवाई में आने वाली लहरें बड़ी या छोटी हो सकती हैं और यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि वे कितनी बड़ी होंगी।
रूस में तगड़े भूकंप के बाद जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो से सुनामी के टकराने का अपडेट है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि 60 सेंटीमीटर (2 फीट) ऊंची सुनामी का पता चला है, क्योंकि लहरें प्रशांत तट के साथ होक्काइडो से टोक्यो खाड़ी तक दक्षिण की ओर बढ़ रही हैं।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सिंध नदी में ITBP की एक बस गिरी है। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट गुंड द्वारा सिंध नदी के कुल्लान में एक संयुक्त खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। यहां आईटीबीपी जवानों को ले जा रही एक बस कुल्लान पुल से सिंध नदी में गिर गई थी, जिसमें कुछ हथियार गायब हैं। अब तक तीन हथियार बरामद किए गए हैं, और अभियान अभी भी जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1950407751202443410
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद बुधवार सुबह जापान के तट पर 50 सेंटीमीटर तक की सुनामी लहरें देखी गईं, जिसके बाद लोगों से सुरक्षा के लिए तटीय क्षेत्रों और नदियों से दूर जाने का आग्रह किया गया।
AFP की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के तटीय क्षेत्र में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद, पेरू और इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीप समूह में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। चीन के पूर्वी हिस्से में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के सामान्य क्षेत्र में बाड़ के पास दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद गोलीबारी हुई… सेना का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा कार्यकर्ताओं को गुड न्यूज दी है। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर कहा कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “… संसद में अपने भाषण के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत युद्ध रोकने के लिए किसी अन्य देश के दबाव में नहीं आया। हमारा मकसद पूरा था और इसीलिए हमने इसे रोका। राहुल गांधी और क्या सुनना चाहते हैं? वे (कांग्रेस) हमारी संसद में बार-बार पाकिस्तान की स्क्रिप्ट क्यों पढ़ रहे हैं?”
https://twitter.com/i/status/1950409433990803823
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “…प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में हर एक बात का खुलासा कर दिया था… उन्होंने बहुत स्पष्ट रूप से कहा था कि किसी भी विश्व के नेता ने भारत-पाकिस्तान मामले में हस्तक्षेप नहीं किया है…”।
https://twitter.com/i/status/1950409441104232490
प्रधानमंत्री मोदी के कल लोकसभा में दिए गए भाषण पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा, “हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री यह स्पष्ट करेंगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप युद्धविराम में शामिल नहीं थे। लेकिन कल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 30वीं बार कहा कि उन्होंने युद्धविराम करवाया। प्रधानमंत्री मोदी और उनके लोग उनके बयानों का खंडन क्यों नहीं कर रहे हैं।”