Theme
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
hindi news
india
आज की ताजा खबर लाइव, 30 दिसंबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ (खालिदा जिया का निधन दिल्ली, यूपी, बिहार का मौसम, ट्रंप नेतन्याहू मुलाकात, बांग्लादेश चुनाव अपडेट) मुख्य समाचार Latest News in Hindi: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का ढाका में निधन हो गया है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। गाजा समझौते के अगले चरण के मुद्दों को फाइनल करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मुलाकात हुई है। मुलाकात के बाद ट्रंप ने हमास को चेतावनी भी दी है। वहीं बांग्लादेश में अगले चुनाव को लेकर तैयारियां जारी है। आज की ताजा और अहम खबरों के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ
Updated Dec 30, 2025, 07:46 AM IST
आज की ताजा खबर, 30 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: खालिदा जिया का निधन, दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी; बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (दिल्ली, यूपी, बिहार का मौसम, ट्रंप नेतन्याहू मुलाकात, बांग्लादेश चुनाव अपडेट) के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया है। वो 80 वर्ष की थीं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इज़रायल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘इज़रायल प्राइज’ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने “इज़रायल और यहूदी समुदाय के लिए असाधारण योगदान” दिया है। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने कहा, “हमने एक परंपरा तोड़ने का फैसला किया है। करीब 80 साल के इतिहास में पहली बार हम यह पुरस्कार किसी गैर-इज़रायली को दे रहे हैं।” नेतन्याहू ने बताया कि यह सम्मान औपचारिक रूप से इज़रायल के स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान किया जाएगा और उन्होंने ट्रंप को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया।
दिल्ली, पंजाब, बिहार, यूपी, झारखंड में भीषण ठंड से कोई राहत नहीं मिली है। इन राज्यों में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। मंगलवार को भी ठंड बरकरार रखने की उम्ंमीद जताई गई है। यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की भी आशंका है।
बांग्लादेश में पिछले साल तत्कालीन सरकार को गिराने वाले हिंसक विद्रोह के मुख्य नेता महफूज आलम ने रविवार को नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) से खुद को अलग कर लिया, क्योंकि पार्टी के नेताओं ने जमात-ए-इस्लामी के साथ चुनावी गठबंधन करने के लिए कदम उठाया था। सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट में आलम ने खुद के ‘एनसीपी से जुड़े’ होने से इनकार कर दिया। पार्टी में गठबंधन के मुद्दे पर विवाद के कारण 30 वरिष्ठ नेताओं ने इस रुख का विरोध करते हुए हस्ताक्षरित एक पत्र जारी किया है और दो शीर्ष नेताओं ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।
Bihar Breaking News: बिक्री कर विभाग का चपरासी 75,000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया
Defence Breaking News: पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल उड़ान परीक्षण
Tami Nadu Breaking: चार नाबालिगों ने एक शख्स को बेरहमी से पीटा
Khaleda Zia Passes Away: खालिदा जिया का निधन
Angel Chakma Murder Case Breaking: देहरादून एंजल चकमा हत्याकांड: त्रिपुरा सरकार ने छात्र के परिवार को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की
Bangladesh Breaking: खालदा ज़िया की हालत बेहद नाज़ुक
Kaushambi Breaking: कौशांबी जिला जेल में एक कैदी की मौत
BMC Election Breaking 30 December: बीएमसी चुनाव में भाजपा 137, शिवसेना 90 सीट पर उतारेगी उम्मीदवार
Greater Noida Breaking: ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार
Lucknow Breaking Today: लखनऊ में 170 भेड़ों की रहस्यमय तरीके से मौत
Indigo Breaking 30 December: इंडिगो ने अपने पायलट के भत्ते बढ़ाए
Weather News Breaking 30 December: पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी
Banke Bihari Temple Rush Today: बांके बिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़
दिल्ली पुलिस ने यात्री पर हमले के आरोपी पायलट वीरेंद्र सेजवाल को किया गिरफ्तार
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती
BMC चुनाव: महायुति में शीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, BJP 137 तो शिवसेना 90 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार
न स्टील, न कील… सिर्फ रस्सी और लकड़ी, पहली समुद्री यात्रा पर निकला INSV कौंडिन्य; जिंदा हुई 1500 साल पुरानी विरासत
कोहरे से निपटने की रेलवे की फुल प्लानिंग, स्पेयर रेक, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और IRCTC का वार रूम एक्टिव
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited