आज की ताजा खबर LIVE: कल लखनऊ जाएंगे इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति बी. सुदर्शन रेड्डी कलउम्मीदवार लखनऊ पहुंचेंगे. सुबह 11 बजे वो कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे. दोपहर 1 बजे सपा कार्यालय पहुंच कर अखिलेश यादव के साथ बैठक करेंगे.
दिल्ली की जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल कल (मंगलवार) भी जारी रहेगी. आज दिनभर वकील हड़ताल पर रहे. वो LG की उस अधिसूचना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं जो पुलिसवालों को थाने से ही VC के जरिए अदालत में अपनी गवाही देने या साक्ष्य दर्ज कराने की छूट देती है. वकील LG की अधिसूचना को वापस लेने का अनुरोध कर रहे हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को RTI के दायरे में लाने के केरल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने ये रोक लगाई है. एयरपोर्ट अधिकारियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश आदेश दिया. HC ने कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड को सार्वजनिक प्राधिकरण माना था, साथ ही HC ने कहा था कि यह सूचना के अधिकार कानून 2005 के दायरे में आता है.
फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति ने कहा कि भारत प्रशांत द्वीपीय देशों (पीआईसी) के साथ अपने संबंधों और विकास साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनमें फिजी एक विशेष भागीदार बना हुआ है.
Prime Minister Sitiveni Ligamamada Rabuka of Fiji called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. The President said that India remains committed to strengthening its relations and development partnership with the Pacific Island Countries (PICs), among which Fiji pic.twitter.com/PlRlgHKPTR
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 25, 2025
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सोमवार को नगालैंड के 22वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली. उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार राज्यपाल ला गणेशन के निधन के बाद दिया गया. शपथ ग्रहण समारोह कोहिमा स्थित राजभवन में आयोजित हुआ, जहां गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अशुतोष कुमार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को आरटीआई के तहत यह जानकारी देने का निर्देश देने वाले उस आदेश रद्द को कर दिया है कि स्मृति ईरानी ने वर्ष 1991 और 1993 में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पास की थीं या नहीं.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कुलेसरा पुस्ता रोड पर कार और बाइक टक्कर हो गई, इस हादसे में बाइक सवार चार लड़कों की मौत हो गई. पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है.
दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में बारिश के कारण फिसलने के बाद बिजली के खंभे से करंट की चपेट में आए एक मैकेनिक की मौत हो गई.
सुप्रीम कोर्ट में आज वनतारा मामले को लेकर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस मामले में एक समिति का गठन करेगी. अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “…हम सब एक सूत्र में बंधे हैं क्योंकि इस सरकार में लगातार हमारा अपमान हो रहा है, हमारे साथ भेदभाव हो रहा है और हमारा आरक्षण छीना जा रहा है… हम सब मिलकर बीजेपी का सफाया करेंगे.”
#WATCH | Lucknow | Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, “…We are all bound together in one thread because in this government, we are continuously being insulted, discriminated against, and our reservation is being snatched away… We will all unite to wipe out the BJP…” pic.twitter.com/hYyNIwZtmT
— ANI (@ANI) August 25, 2025
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी समारोह के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की. इस कमेटी मे पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, नेता शामिल हैं. समिति में मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी समेत कुल 128 लोगों को शामिल किया गया है.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित पोस्ट करने के मामले में FIR का सामना कर रहे अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ ट्रायल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी इस केस में निचली अदालत चार्जशीट पर संज्ञान न ले, आरोप तय न किए जाएं. हरियाणा पुलिस की ओर से बताया गया कि अली खान के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई थीं.
कोलकाता के SSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने TMC के आरोपी विधायक जिबान कृष्णा साहा को गिरफ्तार कर लिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने CSDS विश्लेषक संजय कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी गई है. उनके ऊपर महाराष्ट्र चुनाव के संबंध में मतदाता डेटा के बारे में भ्रामक जानकारी प्रकाशित करने का आरोप है.
फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका और प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की है.
#WATCH | Prime Minister of Fiji, Sitiveni Ligamamada Rabuka and PM Modi hold bilateral talks in Delhi
(Video source: ANI/DD) pic.twitter.com/PFx9BOkNnt
— ANI (@ANI) August 25, 2025
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में ईडी ने वार्ड नंबर 9 की काउंसलर माया शाह के घर पर छापेमारी की. बीरभूम जिले में सैंथिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 9 में वह मुर्शिदाबाद जिले के बरुआ विधायक जीवन कृष्ण शाह की रिश्तेदार हैं.
ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में चौथी गिरफ्तारी हुई है. आज थाना कासना पुलिस की ओर से मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से वांछित अभियुक्त (ससुर) सतवीर पुत्र फकीरा को सिरसा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है.
गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर जवाब देते हुए कहा कि धनखड़ जी एक संवैधानिक पद पर आसीन थे और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संविधान के अनुरूप अच्छा काम किया. उन्होंने अपनी व्यक्तिगत स्वास्थ्य समस्या के कारण इस्तीफा दिया है. किसी को भी इसे ज्यादा खींचकर कुछ खोजने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.
Dhankhar ji was sitting on a constitutional post and during his tenure, he did good work according to the constitution. He has resigned due to his personal health problem. One should not try to stretch it too much and find something: Home Minister Amit Shah answering on former VP pic.twitter.com/UAdTvEKcXt
— ANI (@ANI) August 25, 2025
ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में तीसरी गिरफ्तारी हुई है. निक्की के जेठ रोहित को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मौसम विभाग ने राजस्थान के 8 जिलों में बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है, जिनमें सवाईमाधोपुर, टोंक बूंदी जैसे जिलों में एहतियात के तौर पर सोमवार को सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रखे गए हैं. रविवार रात भी इन इलाकों में बारिश हुई है. सूरवाल बांध ओवरफ्लो हो गया है, जिसके चलते पानी आस पास के इलाकों में फैला गया है. बूंदी और सवाईमाधोपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) द्वारा 13 अगस्त को जारी आदेश के विरोध में जिला अदालतों में वकील आज भी काम नहीं करेंगे. आदेश में पुलिस को थानों से साक्ष्य डिजिटल माध्यम से अदालतों में पेश करने की अनुमति दी गई है. ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स बार एसोसिएशंस की समन्वय समिति के अतिरिक्त महासचिव तरुण राणा ने कहा कि लोक अभियोजकों, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अभियोजकों और नायब कोर्ट सहित पुलिस अधिकारियों को सोमवार को अदालतों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.
बादल फटने की हालिया घटनाओं पर जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा, यह ग्लोबल वार्मिंग के कारण है. सभी को इसके बारे में सोचना होगा. हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए. मैं किसी को क्या बताऊं? मैंने खुद कोई पेड़ नहीं लगाया. यह दोष हम सभी के अंदर है.
#WATCH | Muzaffarnagar, UP | On the recent incidents of cloudburst, J&K Dy CM Surinder Choudhary said, “This is due to global warming. Everyone will have to think about it… We all should plant trees… What should I tell anyone? I haven’t planted any trees myself. This flaw is pic.twitter.com/lD3po6vSVQ
— ANI (@ANI) August 25, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 अगस्त को गुजरात दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अहमदाबाद और हंसलपुर में कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. कुल मिलाकर 5400 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का तोहफ़ा गुजरात को मिलेगा.
बुलंदशहर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास, कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी के भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हो गए: बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह. (खुर्जा के कैलाश अस्पताल के दृश्य, जहाँ कई घायलों को भर्ती कराया गया है.)
#WATCH | Uttar Pradesh | Visuals from the spot where 8 people died and 43 got injured after a container hit a tractor full of devotees of Gogaji, going to Gogamedi, Rajasthan, from Kasganj, near Ghatal village on National Highway 34 under Bulandshahr police station. pic.twitter.com/yjpqNnOhhJ
— ANI (@ANI) August 25, 2025
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश जारी है. बाबा खड़क सिंह रोड से दृश्य.
#WATCH | Delhi | Rain lashes several parts of the National Capital. Visuals from Baba Kharak Singh Rd. pic.twitter.com/dNnKHbUb6L
— ANI (@ANI) August 25, 2025
गुरुग्राम में रहने वाले विदेशी नागरिकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गुरुग्राम में सड़कों और नालियों की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया.
एशियाई चैंपियनशिप 2025 शूटिंग पदक विजेता भूमि गुलिया ने कहा कि मैंने 16वीं एशियाई चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता. मुझे खुद पर गर्व है और मैं खुश हूं.
#WATCH | Delhi | Asian Championship 2025 Shooting medalist Bhumi Gulia says, “I won a gold and a bronze in the 16th Asian Championship. I am really proud of myself and feel happy.” https://t.co/cu7l8h4cNW pic.twitter.com/Xm8zhKP5ur
— ANI (@ANI) August 24, 2025
एशियाई चैम्पियनशिप 2025 – निशानेबाजी पदक विजेता एलावेनिल वलारिवन, नरेन प्रणव, हुरद्या श्री कोंडूर, भूमि गुलिया और अनन्या का दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया.
#WATCH | Delhi | Asian Championship 2025 – Shooting medalists Elavenil Valarivan, Naren Pranav, Hurdya Sri Kondur, Bhumi Gulia, and Ananya receive a grand welcome as they arrive at IGI Airport in Delhi. pic.twitter.com/CFSMhlTzLP
— ANI (@ANI) August 24, 2025
जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स यहां अपनी शताब्दी मना रहा है. उन्होंने मुझे अपनी किताब ‘ज़ेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो’ के विमोचन के लिए आमंत्रित किया. मैं यहां आकर बहुत खुश हूं. यह किताब एक ऐसी महिला सुपरहीरो के बारे में है जो दुनिया बदल देती है. कश्मीर में बहुत सारी कहानियां, संस्कृतियां और लोककथाएं हैं. इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए.
#WATCH | Srinagar, J&K | Actor Huma Qureshi said, “India Chamber of Commerce is celebrating its centenary here. They invited me to launch my book, ‘Zeba: An Accidental Superhero’. I am so happy to be here… This book is about a female superhero who changes the world… Kashmir pic.twitter.com/fGZn8M8nOm
— ANI (@ANI) August 24, 2025
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने राजभवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से शिष्टाचार भेंट की और विमानन क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने वाली चल रही केंद्रीय और राज्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की.
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha | Union Civil Aviation Minister Kinjarapu Ram Mohan Naidu paid a courtesy visit to Odisha Governor Dr Hari Babu Kambhampati at Raj Bhavan to discuss the progress of ongoing Central & State schemes with special focus on the aviation sector. (24.08) pic.twitter.com/YwKjS7FDiN
— ANI (@ANI) August 24, 2025
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज लखनऊ पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत होगा. इसके बाद वह एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगे. शुभांशु सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. कोर्ट ने केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें पीएम की बैचलर डिग्री से संबंधित जानकारी का खुलासा करने का निर्देश दिया गया था. मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीजेपी दफ्तर में राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और गार्ड ने धक्का-मुक्की की. घटना को लेकर उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को जमकर फटकार भी लगाई. राज्यसभा सांसद द्वारा सुरक्षा कर्मियों को डांटने और उनके बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठेंगे. उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि 26 अगस्त तक मराठा समाज को आरक्षण नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज होगा. देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….
Published On – Aug 25,2025 12:02 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News