'चाहे कितना भी दवाब क्यों न आए, हम अपनी ताकत बढ़ाएंगे', ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी – ABP News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास  किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ट्रंप के टैरिफ पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया में सभी आर्थिक स्वार्थ वाली राजनीति, सब कोई अपना करने में लगा है उसे हम भलिभांति देख रहे हैं.
‘चाहे कितना भी दवाब क्यों न आए, हम अपनी ताकत बढ़ाएंगे’
पीएम मोदी ने साफ किया कि देश के किसानों और पशुपालकों का हित उनके लिए सर्वोपरि है. उन्होंने कहा, “मैं अपने लघु उद्यमियों, छोटे दुकानदारों, किसानों, पशुपालकों से कहूंगा, मैं गांधी की धरती से बोल रहा हूं, मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों, पशुपालक हों, मोदी के लिए आपका हित सर्वोपरि है. मेरी सरकार छोटे उद्यमियों, किसानों, पशुपालकों का कभी अहित नहीं होने देगी. दबाव कितना ही क्यों न आए, हम झेलने की अपनी ताकत बढ़ाते जाएंगे.”
पीएम ने विदेशी सामानों को बेचने से बचने की अपील की
पीएम मोदी ने देश के लोगों से भारत में बने सामानों को प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने कहा कि चाहे सजावटी सामान हों या उपहार, हम अपने देश में बने सामानों को खरीदें. पीएम ने बिजनेसमैन से विदेशी सामानों को बेचने से बचने की अपील की है. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारी सरकार GST रिफॉर्म कर रही है और दिवाली से पहले आपको बड़ी भेंट मिलेगी. GST रिफॉर्म के कारण हमारे लघु उद्योगों को बहुत मदद मिलेगी और बहुत सी चीजों पर टैक्स कम हो जाएगा. इस दिवाली चाहे वह व्यापारिक वर्ग हो या हमारे परिवार के बाकी सदस्य, सभी को खुशियों का दोहरा बोनस मिलने वाला है.”
‘दुनिया ने देखा कि भारत ने कैसे लिया बदला’
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया ने देखा है कि पहलगाम का बदला भारत ने कैसे लिया है. 22 मिनट में ही सफाचट. ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य और सुदर्शन चक्रधारी मोहन के भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक बन गया है. ये हमारा खून बहाते थे और दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं करती थी, लेकिन आज आतंकवादियों और उनके आकाओं को हम छोड़ते नहीं, चाहे वो कहीं भी छुपे हों.”
ये भी पढ़ें : ED को देख दीवार कूदकर भागे TMC विधायक, बीजेपी ने कसा तंज, अमित मालवीय बोले- डायरेक्टर ममता बनर्जी का फ्लॉप सीन
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News