By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जैकब थॉमस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में शामिल हो गए हैं. इसको लेकर पूर्व डीजीपी ने कहा कि आरएसएस का उद्देश्य सांस्कृतिक रूप से सशक्त व्यक्तियों का निर्माण करना है. उन्होंने कहा, हमारे बीच ऐसे और अधिक लोगों के आने से समाज मजबूत होगा और इससे राष्ट्र को भी बल मिलेगा. इसलिए, आरएसएस व्यक्तियों के माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना चाहता है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली के दशहरा कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिल्ली में 20,000 पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर आरोप लगाया है कि वह धर्म और धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है. JNUSU की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि एबीवीपी गांधी जयंती के दिन रावण दहन कार्यक्रम कर रही है, जिसमें जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम को रावण के रूप में दिखाया गया है. JNUSU का कहना है कि यह न केवल इस्लामोफोबिक है, बल्कि राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश भी है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधी जयंती पर लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा कि हर नागरिक हर साल कम से कम 5 हजार रुपये का खादी उत्पाद खरीदे.
सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अपने प्रेरक उद्बोधन में राष्ट्र निर्माण में संघ के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला है. उन्होंने भारतवर्ष के उस सामर्थ्य को भी रेखांकित किया है, जो देश को सशक्त बनाने के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के लिए भी कल्याणकारी है.
पंचमहल के गोधरा में दशहरे पर सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाए गए. नागा तलावडी और भमैया गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा बनाए गए लगभग 35 कच्चे-पक्के मकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में ढहाया गया. यह कार्रवाई नगर पालिका, राजस्व विभाग सहित कई विभागों ने संयुक्त रूप से की.
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उत्तम नगर से 693 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं. इसके साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. यहां आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में स्टॉक को छिपाया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात की है. इसके साथ ही उनकी तबीयत को लेकर जानकारी ली है. प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट किया, “मैं उनके निरंतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.”
त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में बड़ी मात्रा में नकली देसी घी पुलिस ने ज़ब्त किया है. क्राइम ब्रांच की टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,जो नकली देसी घी बना रहे थे और बाजार में त्यौहार के दौरान बेच रहे थे.
राजधानी भोपाल में सुबह अज्ञात युवकों ने रावण का दहन कर दिया. बाग मुगालिया इलाके में रावण फूंक कर युवक फरार हो गए. आज शाम को रावण दहन होना था.
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ को कई तरह के लालच दिए गए हैं. संघ को राजनीति में आने का भी न्योता दिया गया.
मोहन भागवत ने कहा कि कुछ महीनों पहले पहलगाम दुर्घटना हुई, धर्म पूछकर उनकी हत्या की गई. उसके चलते पूरे देश में क्रोध और दुख था. सेना और सरकार ने पूरी तैयारी से जवाब दिया. सारे प्रकरण में हमारे नेतृत्व की दृढता का चित्र प्रकाशित हुआ. यदि हम सबके प्रति मित्रता रखेंगे लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए सजग रहना होगा.
लखनऊ में नगर निगम ने सहारा शहर को खाली करने का नोटिस जारी किया है, इसमें 3 दिन की मोहलत दी गई है. इससे पहले बुधवार को गेट सील करने निगम की टीम पहुंची थी. लोगों के आग्रह पर तीन दिन की मोहलत दी गई है.
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to former PM Lal Bahadur Shastri at Vijay Ghat on his birth anniversary.
(Source: DD) pic.twitter.com/OnrZU1aAdY
— ANI (@ANI) October 2, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है. मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले. देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयदशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
शास्त्रीय गायक और पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार सुबह निधन हो गया. उनकी बेटी नम्रता मिश्रा ने बताया कि पिताजी का अंतिम संस्कार काशी में किया जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी से मिल सकते हैं. ट्रंप ने एक बयान में कहा है कि 24 सप्ताह में शी जिनपिंग से मुलाकात होगी.
पंजाब में के मुख्यमंत्री भगवत मान आज सेहत बीमा योजना की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके तहत 10 लाख का हेल्थ कवर मिलेगा.
अपने भारत दौरे पर रिटायर्ड जमैकाई धावक उसैन बोल्ट ने कहा, “भारत दौरा अच्छा रहा, लोग अद्भुत हैं. मैं इसका भरपूर आनंद ले रहा हूं. खाना भी बहुत बढ़िया था. मुझे कोई परेशानी नहीं हुई. अब तक सब अच्छा रहा… मैं एक अच्छा गेंदबाज़ था. इसलिए अगर मैं गेंदबाज़ बनता, मेरे लिए क्रिकेट सबसे बड़ी चीज़ है. विराट कोहली सबसे बड़ी चीज़ों में से एक हैं… क्रिश्चियन रोनाल्डो बेहतरीन हैं और मैं उनका फेन हूं.
भावांतर भुगतान योजना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “भावांतर भुगतान योजना के तहत किसानों को कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है… हम कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें बाजार में उनकी फसलों का उचित मूल्य मिले.
स्वीडिश क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को गाजा फ्लोटिला के जहाजों को रोकने के बाद इजराइली सेना ने हिरासत में ले लिया है.
गाजा जा रहे ग्लोबल सुमुद फ्लोटिला मिशन पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी है कि उन्हें इजराइली सेना के जहाजों द्वारा रोका जा रहा है. कई ने जानकारी दी है कि फ्लोटिला मेंबरों को अरेस्ट किया गया है.
यह फ्लोटिला गाजा से 150 समुद्री मील (278 किमी) के आस-पास है.
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक कागज फैक्ट्री में आग लगी गई है. आग इतनी भीषण है कि इसका धुआं दूर से नजर आ रहा है. हालांकि अभी आग से कोई हताहत या घायल की खबर नहीं है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विजयादशमी देश के जवानों के साथ मनाई है. राजनाथ विजयादशमी की पूर्व संध्या पर गुजरात के भुज पहुंचे और वहां सशस्त्र बलों के जवानों के साथ पारंपरिक बड़ाखाना में शामिल हुए.
संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो गए हैं. आरएसएस आज अपना शताब्दी वर्ष समारोह मनाएगा. नागपुर में होने वाले संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चीफ गेस्ट होंगे.
संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो गए हैं. आरएसएस आज अपना शताब्दी वर्ष समारोह मनाएगा. नागपुर में होने वाले संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चीफ गेस्ट होंगे. अपनी स्थापना के बाद से इसने सबसे बड़ा सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन बनने तक एक लंबा सफर तय किया है. आज विजयदशमी के साथ-साथ गांधी जयंती भी है. गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है. इस दिन राष्ट्रपति महात्मा गांधी का जन्म हुआ था. 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में उनका जन्म हुआ था. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भुज में जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे. आज से 31 अक्टूबर 2025 तक डाक विभाग विशेष अभियान 5.0 के कार्यान्वयन चरण का आयोजन करेगा. विभाग का लक्ष्य देश भर के डाक प्रतिष्ठानों में मौज़ूद अपने व्यापक कार्यबल को जुटाकर अपने पिछले प्रदर्शन से आगे निकलना है. देश-दुनिया से जुड़े हर अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहें…
Published On – Oct 02,2025 12:03 AM IST