आज की ताजा खबर LIVE: गाजा युद्ध समाप्ति के लिए शांति-प्रस्ताव की घोषणा, नेतन्याहू और ट्रंप ने हमास को… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव के मुंबई स्थित घर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. टीम इंडिया को हाल ही में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला. घर पहुंचते ही फैन्स और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया. जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते-गाते नजर आए. बच्चों और युवाओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सूर्या-सूर्या के नारे लगाए.
सूर्यकुमार यादव ने भी अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उनका परिवार भी मौजूद रहा और लोगों ने कप्तान के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए खासा उत्साह दिखाया. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी उन्हें सम्मानित किया और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी. पूरे इलाके में क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखते ही बन रहा था.
#WATCH मुंबई | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का घर पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
(सोर्स: शिवसेना नेता राहुल शेवाले कार्यालय) pic.twitter.com/liQWFGpe0g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओखला में एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे.
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह आज उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे. सुबह 10 बजे दिल्ली वाले आवास पर मुलाकात होगी. पवन सिंह आरा से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. NDA के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल आज करूर जाएंगे. यहां वो मृतकों के परिजनों और पीड़ितों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे.
बिहार चुनाव को लेकर आज यानी 30 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट एक अगस्त को जारी की गई थी. इसमें 7.24 करोड़ मतदाता थे. 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए थे.
बिहार चुनाव को लेकर आज यानी 30 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट एक अगस्त को जारी की गई थी. इसमें 7.24 करोड़ मतदाता थे. 65 लाख वोटरों के नाम हटा दिए गए थे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को केशोपुर मलजल शोधन संयंत्र (STP) से जुड़ी 20 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. बरेली में इंटरनेट सेवाओं पर आज भी प्रतिबंध रहेगा. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल आज करूर जाएंगे. यहां वो मृतकों के परिजनों और पीड़ितों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र आज शाम सीआर पार्क, काली मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा कर सकते हैं. देश-दुनिया की और सभी खबरों पर अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें…
Published On – Sep 30,2025 12:00 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News