आज की ताजा खबर LIVE: भारत सरकार ने लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर… – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
भारत सरकार ने लॉन्च किया ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर हमला किया. लोकल लोगों ने बताया कि उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी.
ईरान के विदेश मंत्री आज भारत के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे. इस दौरान वो पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.
असम के कोकराझार में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया. 6 मई की देर रात लगभग 11:05 बजे भूकंप ने दस्तक दी.
आज देश के प्रमुख इलाकों में मॉक ड्रिल की जाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देशों के बाद आज देश के 295 सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी.
गुजरात टाइटंस को 6 गेंद में 15 ओवर रन का लक्ष्य मिला. डकवर्थ लुईस नियम की वजह से लक्ष्य और ओवर कम किया गया.
महाराष्ट्र में 16 स्थानों पर मॉक ड्रिल की योजना बनाई गई है. इसमें मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, रायगढ़, उरण, तारापुर और कोंकण तट शामिल हैं. दादर के डिसिल्वा स्कूल में सुबह 9 बजे सायरन के साथ मॉक ड्रिल होगी. एनसीसी कैडेट दोपहर 3:30 बजे मुंबई क्रॉस मैदान में सिविल डिफेंस टीम के साथ मॉक ड्रिल करेंगे. ठाणे स्टेशन पर सुबह 11 बजे मॉक ड्रिल होगी. उरण में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी.
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के बाद आज देश के 295 सिविल डिफेंस जिलों में ‘मॉक ड्रिल’ की जाएगी. मॉक ड्रिल अभ्यास के लिए सिविल डिफेंस प्रतिनिधियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आम जनता के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है. इस दौरान सुबह जंग का सायरन बजेगा वहीं, शाम के समय ब्लैकआउट प्रोटोकॉल लागू होगा. इस बीच भारत ने पाकिस्तान सीमा पर हवाई युद्धाभ्यास के लिए NOTAM जारी किया है. भारत आज पाकिस्तान सीमा पर युद्धाभ्यास करेगा. इस बीच, समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा की आज बैठक होगी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. देश व दुनिया से जुड़ी तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें…
Published On – May 07,2025 12:02 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News