Feedback
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को एक नया आयाम देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लॉन्च किया है. इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है. यह कार्रवाई रात डेढ़ बजे के आसपास अंजाम दी गई. ये हमला बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में किया गया है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने अत्यन्त सटीक और सावधानीपूर्वक इन ठिकानों को निशाना बनाया है. पीआईबी ने जानकारी दी है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्लानिंग को बहुत ही रणनीतिक रूप से तैयार किया गया ताकि आतंकवादियों की गतिविधियों को करारा जवाब दिया जा सके.
सैन्य सुविधाओं को नहीं किया गया टारगेट
पीआईबी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं को नहीं छुआ गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्रवाई का असल मकसद आतंक को खत्म करना है, न कि पड़ोसी मुल्क के साथ संघर्ष को बढ़ाना. वायु सेना की तरफ से ये स्ट्राइक भारत के कमोबेश 300 लोकेशन पर होने वाले मॉक ड्रिल से कुछ घंटे पहले किया गया है.
जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया!
पीआईबी के मुताबिक, ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी. भारत अपनी इस प्रतिबद्धता पर खरा उतरा है कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. पीआईबी ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आगे की जानकारी जल्द ही दी जाएगी.
पहलगाम हमले का वायु सेना ने लिया बदला!
पहलगाम में आतंकियों ने बैसरन घाटी को निशाना बनाया था और इस दौरान 26 टूरिस्ट आतंकियों की गोलीबारी में मौत हो गई थी. इस हमले के बाद भारत ने अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू