आज की ताजा खबर LIVE: भीषण गर्मी के बाद पटना के स्कूलों का समय बदला – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
पटना के जिलाधिकारी ने लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया है. सभी स्कूलों में, कक्षा 5 तक की कक्षाएं पूरी तरह से स्थगित रहेंगी. कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं केवल सुबह 10:30 बजे तक चलेंगी. यह आदेश 22 मई से 26 मई तक प्रभावी रहेगा.
अरविंद केजरीवाल और पत्रकार सौरभ दास के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में आपराधिक अवमानना याचिका दायर की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि वे सोशल मीडिया पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को बदनाम करने के लिए एक सुनियोजित अभियान का हिस्सा थे. इस मामले की सुनवाई कल जस्टिस नवीन चावला की अध्यक्षता वाली पीठ करेगी. वकील अशोक चैतन्य ने ये याचिका दायर की है.
शुभेंदु अधिकारी के पीए चन्द्रनाथ रथ केस में पांचवी गिरफ्तारी हुई है. CBI के इनपुट के बाद यूपी पुलिस के साथ मिलकर CBI ने यूपी के बलिया से नवीन सिंह नाम के एक शख्स को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया. शुरुआती जांच में पता चला है कि नवीन के हथियारों से शूटर्स ने चन्द्रनाथ रथ की हत्या की थी. नवीन सिंह के पास से हथियार भी बरामद किए है जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
नोएडा के सैक्टर 18 DLF मॉल के पास खाली पड़े प्लॉट में लगी आग. सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और को आग को बुझाया जा रहा है.
गुरुवार को उत्तरी, पश्चिमी और मध्य भारत के कई हिस्सों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहा. इस दौरान पूरे क्षेत्र में तापमान में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ ही नई दिल्ली में मई महीने की लगभग 14 वर्षों में सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई. इससे पहले, 26 मई 2012 को न्यूनतम तापमान इससे अधिक दर्ज किया गया था, जब यह 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था.
आज रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 27 नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद के साथ राज्य पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें 25 CPI (माओवादी) और 2 JJMP नक्सली शामिल हैं. आत्मसमर्पण करने वाले ये लोग मुख्य रूप से पश्चिम सिंहभूम, गुमला और राज्य के आस-पास के जिलों से हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में सलीम मलिक को जमानत दी. दिल्ली हाई कोर्ट ने फरवरी 2020 में दिल्ली के नोर्थ ईस्ट इलाके में हुए दंगों के पीछे की बड़ी साजिश के मामले में आरोपी सलीम मलिक उर्फ मुन्ना को रेगुलर जमानत दे दी है. सलीम मलिक पर UAPA के तहत दिल्ली दंगों में बड़ी साजिश का आरोप लगाया गया था.
एयर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 की लैंडिंग के दौरान टेल-स्ट्राइक हो गई यानी विमान का पिछला हिस्सा रनवे से मिल गया. हालांकि विमान सुरक्षित उतरा और सभी यात्री और क्रू सामान्य रूप से बाहर निकल गए हैं.
पेट्रोलियम मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि देश मे पर्याप्त ईधन उपलब्ध है, ये कहना कि किसी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं है तो यह गलत होगा. ध्यान रखने की बात ये है कि किसी भी पेट्रोल पंप पर 2 या 3 दिन का ही स्टॉक रहता है, ज्यादा बिक्री होने पर ऐसी स्थिति आ सकती है. चूंकि खुदरा के साथ थोक खरीदारी भी पेट्रोल पंप पर हो रही है.
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी दल अगले महीने भारत आ सकता है. अंतरिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के तहत वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय पक्ष ने अप्रैल में वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी समकक्षों के साथ आमने-सामने बैठक की थी.
तेलंगाना के मेदक में आग की एक बड़ी घटना हो गई. कंटेनर ट्रक में आग लगने से 8 नई कारें जलकर खाक हो गई. जिले के तूप्रान में 44वें राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास रोड पर नागुलपल्ली पुल के ऊपर एक कंटेनर ट्रक में भीषण आग लग गई. आग सबसे पहले कंटेनर ट्रक के केबिन में लगी, जो निजामाबाद से हैदराबाद की ओर जा रही थी.
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में 2 फीसदी की वृद्धि कर दी है. अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया. राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों, स्थानीय निकायों तथा यूजीसी वेतनमान पर कार्यरत कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा. 1 जनवरी 2026 से यह लागू होगा.
मध्य प्रदेश के छतरपुर में मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक शिवम श्रीवास्तव ने कहा, “कल इस साल का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 तारीख तक रेड अलर्ट जारी किया है. अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री रहने की संभावना है.”
ट्विशा शर्मा मौत से जुड़े मामले में फरार पति समर्थ सिंह ने हाई कोर्ट में शरण ली है. समर्थ ने HC में जमानत याचिका दायर की है. HC जल्द सुनवाई की तारीख तय कर सकता है. समर्थ पर मृतका पत्नी ट्विशा को प्रताड़ित करने के आरोप हैं.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक करीब 43 फीसदी वोटिंग हो चुकी है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे को बड़ी राहत मिली है. साल 2008 में रेलवे भर्ती आंदोलन के दौरान दर्ज मामले में उन्हें अदालत ने बरी कर दिया है. अदालत ने कहा कि सरकारी पक्ष आरोपी की भूमिका और आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त और ठोस सबूत पेश नहीं कर पाया.
कांगो ने इबोला बीमारी के डर से किंशासा में होने वाला तीन दिवसीय वर्ल्ड पक ट्रेनिंग कैंप और प्रशंसकों के विदाई समारोह को रद्द कर दिया है. कांगो की फुटबॉल टीम ने देश के पूर्वी हिस्से में इबोला के प्रकोप के कारण तीन दिवसीय वर्ल्ड कप ट्रेनिंग कैंप और राजधानी किंशासा में प्रशंसकों के लिए आयोजित होने वाले विदाई समारोह को रद्द कर दिया है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज विधायक के रूप में शपथ ले ली. सरमा ने नई विधानसभा के पहले दिन विधायक के रूप में शपथ ली.
चंडीगढ़ के कई स्कूलों, जिनमें चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) चंडीगढ़ और सेंट स्टीफंस स्कूल शामिल हैं, के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं. अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
हैदराबाद में चारमीनार के पास बड़ा हादसा हो गया. पुराने शहर के मदीना स्क्वायर में बच्चों के कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई. जानकारी मिलने के बाद, 8 फायर इंजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है.
पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में आज फिर से मतदान कराया जा रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 9 बजे तक 20.47% वोटिंग हो चुकी है.
भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह अब भी फरार है. कोर्ट ने 23 मई को पेश होने का निर्देश दिया है.
भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत के मामले में उसके परिवार ने एक बार फिर राज्यपाल को पत्र लिखा है. पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच और गिरिबाला सिंह को पद से हटाने की मांग की गई है. गिरिबाला अभी उपभोक्ता आयोग भोपाल बेंच 2 की अध्यक्ष हैं.
तमिलनाडु में विश्वास मत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. मदुरै निवासी ने मामले की CBI से जांच की मांग की है. उनका कहना है कि फ्लोर टेस्ट में भ्रष्टाचार किया गया है. याचिका में TVK के पास बहुमत नहीं होने का दावा किया गया है. याचिका में केंद्र, CBI और तमिलनाडु सरकार को पक्षकार बनाया गया है, साथ ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की गई है.
पश्चिम बंगाल की दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने कहा, “यहां पर माहौल ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है. उत्सव का माहौल है. वोटर्स आकर वोट देकर जा रहे हैं, अच्छा माहौल है. बीजेपी की जीत होगी. वे (जहांगीर खान) समझ गए कि 5-7 हजार से ज्यादा वोट उन्हें नहीं मिलेंगे इसलिए उन्होंने यह सब कहा. लोग खुशी-खुशी वोट दे रहे हैं, बीजेपी डेढ़ लाख से ज्यादा मार्जिन से जीतेगी.”
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने 23 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की सिफारिश की है. तमिलनाडु के राज्यपाल ने उन्हें मंत्री के रूप में नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई सिफारिश को स्वीकार कर लिया है. यह शपथ ग्रहण 10 बजे होनी है.
Tamil Nadu Chief Minister has recommended to induct the following 23 MLAs in the Council of Ministers. The Tamil Nadu Governor has approved the recommendation made by the Chief Minister to appoint them as Ministers. pic.twitter.com/LyLPrYJCGp
— ANI (@ANI) May 21, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा पर स्वदेश लौट आए हैं. वह आज गुरुवार को पौने 10 बजे के करीब दिल्ली पहुंचे.
मोदी मंत्रिपरिषद की 11 महीने बाद बैठक आज अहम बैठक होने वाली है. संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है. आज शाम साढ़े चार बजे से शुरू होने वाले बैठक के करीब 4-5 घंटे चलने की संभावना है. बैठक के दौरान सुधारों को लेकर करीब एक दर्जन मंत्रालय अपना प्रजेंटेशन भी देंगे. इसमें ऊर्जा, वित्त, रेलवे, वाणिज्य, श्रम, कृषि, वन एवं पर्यावरण, सड़क परिवहन, परमाणु ऊर्जा, डीपीआईआईटी आदि मंत्रालयों के सचिव प्रजेंटेशन देंगे. पिछली बैठक पिछले साल जून में हुई थी.
गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में आग लग गई. हालांकि आग क़ो अग्निशमन विभाग गाजियाबाद की टीम द्वारा पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है.
दिल्ली के साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में देर रात घर के अंदर मां और बेटे की हत्या कर दी गई. हमलावरों ने धारदार हथियार से मां-बेटे की हत्या की. मां का नाम शारदा (42 साल) और बेटे का नाम कुशल (15 साल) है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर की गावदेवी सब्जी मंडी में देर रात लगी भीषण आग की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा. आग की वजह से सुरक्षा रक्षक और फायर फाइटर समेत दो की मौत हो गई है.
गृह मंत्री अमित शाह ने आज यमुना नदी की सफाई को लेकर सुबह 10 बजे बैठक बुलाई है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल समेत इन विभागों के सचिव भी बैठक मौजूद रहेंगे.
दिल्ली के शकूरपुर की JJ कॉलोनी में संपत्ति विवाद में चाचा-भतीजे में खूनी झड़प में चाचा की मौत हो गई है. कल बुधवार को पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में संपत्ति के झगड़े ने खूनी रूप ले लिया. मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि 53 साल के राजेश और 34 साल के दीपक चाचा-भतीजे हैं. दोनों के बीच जॉइंट प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. परिजनों के मुताबिक, झगड़े के दौरान राजेश ने दीपक के पेट में चाकू मार दिया. ऐसे में हाथापाई तेज हो गई जिससे राजेश सीढ़ियों से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि राजेश को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर आज फिर से मतदान कराया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बयान पर TMC सांसद सौगत रॉय ने कहा, “चुनाव के दौरान ये उन्हीं का वादा था कि वे बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन देंगे तो वो दी गई. वहां की जमीनें तो बंजर पड़ी रहती हैं जिसका कोई मूल्य नहीं है. ये काम करके वे (शुभेंदु अधिकारी) इतनी पब्लिसिटी क्यों ले रहे हैं? अब वे मुख्यमंत्री बन चुके हैं और वे जहां जमीन देना चाहते हैं दे सकते हैं. इसमें बोलने वाली बात क्या है?”
CBI ने कल बुधवार को झारखंड के गिरिडीह में रिश्वतखोरी के एक मामले में CGST सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया.
ईरान के विषय पर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह बॉर्डर लाइन पर है. हम सब तैयार हैं. हमें सही जवाब मिलने चाहिए. ये 100% अच्छे जवाब होने चाहिए, और अगर हम ऐसा करते हैं, तो हम बहुत समय, एनर्जी और जानें बचाएंगे.”
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी. बैठक 4:30 बजे शुरू हो सकती है और इसके लगभग 34 घंटे तक चलने की संभावना है. बैठक का मुख्य फोकस सुधारों पर होगा और मंत्रालयों के सचिवों प्रजेंटेशन देंगे.
आज मोदी मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी. ये बैठक प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 4:30 बजे सेवा तीर्थ (पीएमओ) में होगी. बैठक का मुख्य फोकस सुधारों पर होगा. मंत्रालयों के सचिव प्रजेंटेशन देंगे. बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर आज दोबारा मतदान होगा. आज सुबह 10 बजे पार्लियामेंट एनेक्सी में शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक होगी. इसमें दो एक्शन रिपोर्ट पर बात होगी. साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले और लंच के बाद नीट और NTA का मामला आएगा. BJP MP राघव चड्ढा ने अपनी पर्सनैलिटी के अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है, इस मामले में जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद कल मामले की सुनवाई करेंगे. दिल्ली में टैक्सी चालक आज से तीन दिन की हड़ताल कर सकते हैं.हर बड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…
Published On – May 20,2026 11:59 PM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News