आज की ताजा खबर LIVE: राज्यसभा में MSP पर चर्चा करने के लिए रणदीप सुरजेवाला ने दिया नोटिस – TV9 Bharatvarsh

पूजा स्थल अधिनियम 1991 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं और इस कानून को समुचित तरीके से लागू करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को आज के लिए सूचीबद्ध किया था, लेकिन सूची से इस मामले को हटा दिया गया है और अब इस मामले पर सुनवाई अन्य किसी दिन होगी.
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया.
Congress MP Randeep Singh Surjewala gives Suspension of Business Notice under Rule 267 in Rajya Sabha, to discuss legal guarantee for MSP pic.twitter.com/MJk8jVt7Fi
— ANI (@ANI) December 4, 2024
तेलंगाना के मुलुगु में आज सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मुलुगु में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई है.
An earthquake with a magnitude of 5.3 on the Richter Scale hit Mulugu, Telangana at 7:27 AM today: National Center for Seismology pic.twitter.com/PKq7BnFxke
— ANI (@ANI) December 4, 2024
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21- द्वारका एक्सप्रेस वे पर ईको वैन-क्रेटा में भीषण टक्कर हुई है. इस हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई है. इस दौरान कार में ही एक शख्स की जलकर मौत हो गई है.
नामीबिया की नई और पहली महिला राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदई-नदैतवा बनी है. चुनाव आयोग के जारी किए गए आधिकारिक परिणाम के अनुसार 72 साल की नंदी-नदैतवा ने 57 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल की है.
पंजाब सरकार मुखिया मुख्यमंत्री भगवंत मान आज भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. ये प्रतिमा मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगाई गई है.
द्वारका एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को बचाने में मदद की.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज संभल जा रहे हैं. वो हिंसा में जान गंवाने वाले युवकों के परिवारों से मिलेंगे. मगर, उनके दौरे से पहले संभल जिला प्रशासन ने तय किया है कि वो राहुल को जिले में एंट्री नहीं देगा.
देश में मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज पूजा स्थल अधिनियम-1991 के खिलाफ और पक्ष में दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी. जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राजू रामचंद्रन और वृन्दा ग्रोवर इस कानून के समर्थन में अपनी दलीलें देंगे.
महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा यह आज तय हो जाएगा. जब भाजपा विधायक दल अपना नया नेता चुनेगा. भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है.
महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा यह आज तय हो जाएगा, जब भाजपा विधायक दल अपना नया नेता चुनेगे. देश में मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर विवादों के बीच सुप्रीम कोर्ट में 4 दिसंबर को पूजा स्थल अधिनियम-1991 के खिलाफ और पक्ष में दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी. पंजाब सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह की इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगाई गई प्रतिमा का आज अनावरण होगा. इसरो यूरोपीय अंतरक्षि एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 मिशन को लांच करेगा.
Published On – Dec 04,2024 12:00 AM

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News