Bhagalpur News: पूर्णिया: पुलिस में फेरबदल, बदले कई कोतवाल – Hindustan

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जिले में 21 पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इसमें पांच पुलिस अफसरों को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि शेष अन्य को नयी जबावदेही दी गई है। लाइन हाजिर होने वाले पुलिस अधिकारियों में केहाट के थानाध्यक्ष उदय कुमार, बायसी एसएचओ शिव कुमार पासवान, डगरूआ एसएचओ राजेश कुमार, बीकोठी एसएचओ अवधेश कुमार एवं चम्पानगर एसएचओ अनुपम राज शामिल हैं। वहीं बनमनखी के अंचल पुलिस निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता को सहायक खजांची, चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार को मुफस्सिल थाना, सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम को भवानीपुर, रौटा के एसआई हरि प्रसाद यादव को इसी थाना, भवानीपुर के एसआई अनिल दास को चम्पानगर, भट्ठा बाजार टीओपी के प्रभारी सुमित कुमार को अकबरपुर, फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा को महिला थाना, अंचल पुलिस निरीक्षक सदर ब जयप्रकाश सिंह को केहाट, बायसी के एसआई आदित्य किरण को मीरगंज, मीरगंज एसएचओ रोशन कुमार सिंह को बायसी तथा मुफस्सिल थाना के एसएचओ सुदीन राम को मधुबनी थाना का नया थानेदार बनाया गया है।
जबकि भवानीपुर के एसआई विकास कुमार चकमका ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है। उसी प्रकार पुनि राजेश कुमार रंजन को त्वरित विचारण शाखा से बनमनखी तथा भवानीपुर के एसएचओ राजकुमार चौधरी को सदर ब का अंचल पुलिस निरीक्षक का बनाया गया है। महिला थानाध्यक्ष सह अतिरिक्त प्रभार केहाट पर्यवेक्षीय पदाधिकारी आरती कुमारी अब केहाट के पर्यवेक्षीय पदाधिकारी का ही कार्यभार संभालेगी। जबकि पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का काम देख रहे पुनि कुंदन कुमार चौधरी को पर्यवेक्षीय पदाधिकारी रूपौली का जिम्मा सौंपा गया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News