By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
तमिलनाडु में स्थित प्राइवेट भारतीय एयरोस्पेस स्टार्टअप, स्पेस किड्ज़ इंडिया ने मिशन शक्तिसैट की घोषणा की. ये चंद्रमा पर जाने वाला एक सभी लड़कियों का अंतरिक्ष यान मिशन है.
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि 101 किसानों का एक समूह फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अपनी मांगों को लेकर 21 जनवरी को शंभू (पंजाब-हरियाणा) सीमा पार कर दिल्ली पहुंचने का चौथा प्रयास करेगा.
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
#WATCH | Delhi: Homeless people take refuge in night shelters amid winter’s chill
(Visuals from the night shelter located near AIIMS) pic.twitter.com/rghcDAiefx
— ANI (@ANI) January 16, 2025
दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को फर्जी भारतीय डॉक्यूमेंट दिलाने में मदद करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर के सचिन चौहान और उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के सुष्मिंदर के बनाए गए प्लान के तहत महिला को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट सहित फर्जी भारतीय दस्तावेज हासिल करने में मदद मिली.
विधायक खेल महाकुंभ 2025 को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 3 दिनों में लगभग 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने मां गंगा, यमुना, सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई है. आज हर कोई प्रयागराज आना चाहता है, हर कोई काशी आना चाहता है और हर कोई अयोध्या आना चाहता है. यह प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के विजन का वास्तविक रूप है जिसे आज दुनिया देख रही है.
#WATCH | Sonbhadra | While addressing the MLA Khel Mahakumbh 2025, Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "…In the last 3 days, about 6 crore devotees have taken a dip in the Triveni of Maa Ganga, Yamuna, Saraswati. Today everyone wants to come to Prayagraj, everyone wants to pic.twitter.com/pUR35ckFXO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 16, 2025
केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने दलाई लामा चैरिटेबल ट्रस्ट को अन्य उद्देश्यों के साथ-साथ धार्मिक उद्देश्यों के लिए विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत रजिस्ट्रेशन किया है. विदेशी धन प्राप्त करने के लिए एफसीआरए रजिस्ट्रेशन की एक अनिवार्य आवश्यकता है.
उत्तर प्रदेश में दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर 11 से 16 जनवरी तक 7 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया. महाकुंभ 2025 में पहला अमृत स्नान पूरा हो चुका है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स का दौरा किया. वहां उन्होंने इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मुलाकात की, साथ ही बातचीत के जरिए और उनकी समस्याएं सुनीं.
#WATCH | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi visited Delhi AIIMS and met those patients waiting for treatment, talked to them and listened to their problems.
(Source – INC/X) pic.twitter.com/BRCFMOsi58
— ANI (@ANI) January 16, 2025
उत्तर प्रदेश में देर रात प्रशासनिक फेरबदल हुआ. यहां राजधानी लखनऊ, कानपुर, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, मथुरा समेत 14 जिलों के डीएम का तबादला किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करेंगे. यह देश का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है जो मोबिलिटी क्षेत्र के सभी पहलुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास करेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का उद्घाटन करेंगे. यह देश का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है जो मोबिलिटी क्षेत्र के सभी पहलुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास करेगा. वहीं दिल्ली चुनाव में आज नामांकन की आखिरी तारीख है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार तक 235 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर लिए गए हैं. आज अमित शाह ट्रेड सेंटर नौरोजी नगर नई दिल्ली में सहकारी समितियां कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. राजस्थान के कोटा से प्रयागराज महाकुंभ के लिए आज से स्पेशल ट्रेन चलना शुरू हो जाएंगी. यह ट्रेन सोगरिया से बनारस के बीच यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी. उत्तर प्रदेश में आज IMD लखनऊ ने पूर्वानुमान जारी किया है. शुक्रवार को यूपी के 55 जिलों में घना कोहरा रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भी बूंदाबांदी और कोहरे का ओरेंज अलर्ट है. नीचे पढ़ें दिनभर की खबरों से जुड़े बड़े अपडेट्स…
Published On – Jan 17,2025 12:01 AM