आज खुल रहे हैं 4 कंपनियों के IPO, यहां चेक करें कीमत और GMP, लिस्ट में दो बड़े नाम – Hindustan

IPO News: आज चार कंपनियों के आईपीओ ओपन हो रहे हैं। इसमें से दो कंपनियां प्राइमरी मार्केट और दो कंपनियां एसएमई सेगमेट की हैं। यह सभी आईपीओ आज यानी 10 दिसंबर से 12 दिसंबर तक खुले रहेंगे। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में …
कंपनी के आईपीओ का साइज 920 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 4.75 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी ने 93 लाख शेयर जारी करने की बात कही है। मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 154 रुपये से 162 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 92 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14904 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।
ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 22 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।
इस मेनबोर्ड के सेगमेंट के आईपीओ का साइज 871.05 करोड़ रुपये है। 77 लाख नए शेयर कंपनी आईपीओ के जरिए जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी ने 1.13 करोड़ शेयर जारी करने की बात कही है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 438 रुपये से 460 रुपये है। इस आईपीओ का लॉट साइज 32 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14720 रुपये का दांव लगाना होगा।
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी ने 12 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, लॉट साइज 10,000 शेयरों का बनाया गया है। एक रिटेल निवेशक को कम से कम 20000 शेयरों को एक साथ खरीदना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इंवेस्टमेंट वैल्यू 2,40,000 रुपये है।
आईपीओ का जीएमपी 4 रुपये है।
कंपनी ने 63 रुपये से 65 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 2000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 4000 शेयर खरीदने होंगे।
ग्रे मार्केट में इस कंपनी का आईपीओ भी जीरो रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News