—विज्ञापन—
Stock Market Update: शेयर बाजार की शुरुआत आज भी उछाल के साथ हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर खुले हैं। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 229 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 42 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल कर चुके थे। इससे पहले, मंगलवार को भी मार्केट में हरियाली देखने को मिली थी।
पब्लिक सेक्टर बैंकों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्रालय आज सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेगा। इस बीच, अधिकांश PSU बैंक स्टॉक्स उछाल पर हैं। सुबह 10 बजे के आसपास SBI (0.72%), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (1.70%), बैंक ऑफ बड़ौदा (0.42%) और पंजाब नेशनल बैंक (0.55%) तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें – 90 घंटे काम पर आया Sanjiv Puri का बयान, बताया- ITC में कैसे काम करते हैं कर्मचारी?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वैश्विक स्तर पर मजबूत संकेत अभी भी नहीं मिल रहे हैं। कल अमेरिका का प्रमुख इंडेक्स Nasdaq जहां 43.71 अंकों के नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं, S&P 500 और Dow Jones में तेजी देखने को मिली। उनका कहना है कि 20 जनवरी यानी डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण और 1 फरवरी को आम बजट के बाद ही बाजार की दिशा तय होगी।
यह भी पढ़ें – Warren Buffett के उत्तराधिकारी Howard Buffett के पास कितनी दौलत?
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in