मेरठ । शहर में बिजली आपूर्ति सु²ढ़ीकरण कार्य बुधवार को अलग अलग स्थानों पर चलेगा। मेडिकल दो उपकेंद्र के हर्ष पार्क कालोनी, आनंद हास्पिटल में गंगानगर दो के कोरल स्प्रिंग, गंगा सागर, अब्दुल्लापुर में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक, पुराना आरटीओ उपकेंद्र से जुड़े फाजलपुर, तेजविहार, सैनिक विहार, बैंक रोड में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक, मोहनपुरी उपकेंद्र से जुड़े पुरानी मोहनपुरी, आइटीआइ, हनुमानपुरी और यादव वाली गली में सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
नौचंदी उपकेंद्र से जुड़े सभी उपभोक्ता की बिजली आपूर्ति दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। अहमद नगर, गोला कुआं, इस्लामाबाद, फतेहउल्लापुर रोड में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे, विकास पुरी, बुनकर नगर, पिलोखड़ी रोड, श्याम नगर, कांच का पुल, किदवई नगर में दिन में 11 बजे से दो बजे तक, तेज गढ़ी, सम्राट पैलेस, सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर सेक्टर छह, गोल मंदिर, आरटीओ आवास विकास परिषद कार्यालय रोड में दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक इंद्रलोक, आशियाना कालोनी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, मलियाना, किशनपुरा, गोलाबढ़, शेखपुरा, मुल्तान नगर, देव पार्क, भोला रोड, गंगा कालोनी, संजय कालोनी, बागपत रोड में दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक, शताब्दी नगर सेक्टर पांच, घोपला गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे और शिवपुरम में सुबह 10 बजे से शाम दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
::::
Copyright © 2025. All Rights Reserved