Transit JUPITER Rashifal Guru Gochar 2026 : आज गुरु यानी जूपिटर सिंह राशि में आ चुके हैं। अबसे अगले 87 दिन तक गुरु सूर्य की इसी राशि में गोचर करते रहेंगे। अभी तक गुरु चंद्रमा की कर्क राशि में विराजमान थे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि गुरु की बदलती स्थित का असर हर 12 राशि पर किसी ना किसी तरीके से जरूर पड़ता है। गुरु को भाग्य, नॉलेज, करियर और विवाह के कारण के रूप में देखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन्हें धन के दाता के रूप में देखा जाता है। आज दिन में 12:50 बजे गुरु सिंह राशि में आ चुके हैं और जनवरी तक यही रहने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी के अनुसार इस बदलाव से कुल 5 राशियों को सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। पंडित जी से जानें ये राशियां कौन सी हैं?
मेष राशि वालों को गुरु के गोचर से कई लाभ मिलने वाले हैं। इस गोचर का सीधा असर मेष राशि के दांपत्य जीवन पर पड़ेगा। लव लाइफ में सब कुछ अच्छा होता नजर आएगा। रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं जूपिटर की बदलती चाल से मन खुश होगा। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में धीरे-धीरे सब मन मुताबिक पूरा होता जाएगा।
चंद्रमा की इस राशि को भी गुरु गोचर से फायदा मिलेगा। अगले 87 दिन के अंदर कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जिसका लंबे समय से इंतजार रहा है। स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में चल रही किसी भी तरह की उलझन अब दूर होती नजर आएगी। इस दौरान पिता पक्ष से पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद है।
आज से सिंह राशि वालों को अलग ही कॉन्फिडेंस महसूस होगा। सिंह राशि के जातकों को अगले 87 दिन तक करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है। अटके काम रफ्तार पकड़ेंगे। ऐसे में राहत की सांस मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी मुनाफा होने के संकेत हैं।
गुरु की बदलती स्थिति का सकारात्मक असर धनु राशि वालों पर भी पड़ने वाला है। सब कुछ अच्छा होता जाएगा। नौकरी में प्रेशर कम होगा। संतान सुख मिलने से मन खुश रहेगा और घर-परिवार में भी अलग ही रौनक होगी। वहीं पैसों की स्थिति दिन ब दिन सुधरती जाएगी। कुल मिलाकर सब कुछ सही ट्रैक पर लौट आएगा।
सिंह राशि में गुरु गोचर होने का लाभ शनि की कुंभ राशि को भी मिलने वाला है। इस राशि के लिए अगले 87 दिन काफी शानदार माने जा रहे हैं। नौकरी में भी सब सही होगा। कहीं से अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को भी कई लाभ मिलते दिखेंगे।
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play