द्रमुक महिला विंग ने चेन्नई में कनिमोझी के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बिगड़ती …और पढ़ें
तमिलनाडु सरकार के खिलाफ DMK का विरोध प्रदर्शन (तस्वीर-सोशल मीडिया)
कनिमोझी के नेतृत्व में द्रमुक महिला विंग का विरोध प्रदर्शन।
कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और महंगाई मुख्य मुद्दे।
चेन्नई में काले कपड़े पहनकर सरकार के खिलाफ आवाज।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु में सत्ताधारी तमिलागा वेत्री काझगम (TVK) सरकार के खिलाफ शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को डीएमके (DMK) महिला विंग ने राज्यभर के जिला मुख्यालयों पर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। उत्तर चेन्नई में कलेक्ट्रेट के पास इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई डीएमके की उप-महासचिव और सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने की।
प्रदर्शनकारियों ने चावल के बोरे, कुकिंग ऑयल के डिब्बे और अन्य जरूरी सामान हाथ में लेकर आसमान छूती महंगाई का विरोध किया। इस दौरान कनिमोझी ने कहा कि दाल, चावल, प्याज, टमाटर और तेल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम परिवारों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कनिमोझी ने हालिया बाल तस्करी और बच्चों के अपहरण की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि आज घरों में भी बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय द्वारा बच्चों और समर्थकों को लुभाने के तरीकों पर तंज कसते हुए कहा कि वोट मांगने से पहले सरकार को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
इसके साथ ही डीएमके सांसक कनिमोझी ने विजय सरकार को महिला सुरक्षा के मोर्चे पर विफल बताया। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार और पुलिस तंत्र को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि सरकार तोहफे बांटने के बजाय तमिलनाडु की हर महिला को आत्मरक्षा के लिए पैपर स्प्रे की एक डिब्बी बांटे।
डीएमके नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, निवेश आना बंद हो गया है और तमिलनाडु शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है।
गौरतलब है कि इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पी.के. शेखर बाबू, पूंगोथाई अलादी अरुणा और दक्षिण चेन्नई में विजया थयनबन व कनिमोझी सोमु सहित कई प्रमुख महिला नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।