उदयपुर| भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से आत्मनिर्भर भारत-सशक्त राष्ट्र का संकल्प विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सांसद डॉ. मन्नालाल रावत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने की।
इस अवसर पर सांसद रावत ने कहा कि देश तभी प्रगति करेगा जब प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेगा। उन्होंने युवाओं, महिला उद्यमियों और छोटे व्यवसायों को सरकार की योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि भारत आत्मनिर्भर तभी बनेगा जब स्वदेशी उत्पादों को हम विकल्प नहीं संकल्प के रूप में ले। आत्मनिर्भर भारत के तहत मेक इन इंडिया स्टार्टअप इंडिया डिजिटल भारत स्वदेशी अपनाओ संकल्पना 25 दिसंबर तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती तक जिले के प्रत्येक मंडल ग्राम तक चलाया जाएगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.