आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आदेश किया रद्द – India TV Hindi

बिहार के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की भीड़ द्वारा हत्या के मामले में दोषी आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाते हुए बिहार सरकार के 2023 के संशोधन को असंवैधानिक घोषित कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर कर दोबारा जेल जाने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आनंद मोहन को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
बिहार सरकार ने जेल नियमों में संशोधन कर आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई का रास्ता साफ किया था। इसके बाद उन्हें अप्रैल 2023 में जेल से रिहा कर दिया गया था। जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी कृष्णैया ने आनंद मोहन की रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने अदालत से उनकी रिहाई रद्द कर उन्हें दोबारा जेल भेजने की मांग की थी।
वहीं, आनंद मोहन और बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि जेल से उसकी रिहाई का फैसला मनमाना नहीं कहा जा सकता। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करना होगा।
आनंद मोहन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है आनंद मोहन के प्रकरण पर, मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि भारत की महान न्यायपालिका का हम सभी सम्मान करते हैं, उनके फैसलों पर कभी कोई टीका-टिप्पणी नहीं करते हैं, यह फैसला शिरोधार्य है, हम इसे स्वीकार करते हैं।”
जेडीयू प्रवक्ता चंदन कुमार ने कहा, “आनंद मोहन का विषय सर्वोच्च न्यायालय के अधीन था, सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला दिया है, जनता दल यूनाइटेड इसको स्वीकार करती है, हम तो आग्रह करेंगे कि सभी पक्षों को इसे स्वीकार करना चाहिए और जेडीयू कभी भी माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करती है।”
इसके अलावा आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन की रिहाई पर रोक लगा दी है और यह कहा है कि जेल मैनुअल में जो बदलाव किया गया है यह मान्य नहीं होगा, उनको जेल जाना ही होगा। न्यायालय के किसी भी फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं होती है, लेकिन एक बात ईमानदारी से कहूंगा कि जेडीयू और बीजेपी का कुनबा जब काम लेना होता है, उनको जब लाना होता है, तो जेल से बाहर निकालने का रास्ता खोज लेते हैं, जब बगावत होती है तो जेल भेजने का भी इंतजाम कर देते हैं। बिहार के लोग इसको देखें।”
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, “आनंद मोहन जी के मामले में नीतीश कुमार और बीजेपी अपनी राजनीतिक सहूलियत के हिसाब से फैसला लेते हैं। इनको लगता है कि फायदा है, तो जेल से बाहर निकलवाते हैं और जब लगता है कि फायदा नहीं है, कोई काम नहीं है तो जेल के अंदर करवाते हैं, यही नीतीश जी और बीजेपी का वर्किंग स्टाइल है। अनंत सिंह के घर बिहार पुलिस ने एक-47 बरामद की थी, फिर वही बिहार पुलिस कहती है कि नहीं मिला है, चुनाव में साथ नहीं दिया तो फिर से मुकदमा, राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बीजेपी लोगों का इस्तेमाल करती है, जेल से निकालो फिर जेल में डालो, फंसाते भी अपनी सहूलियत से हैं और बचाते भी हैं अपनी सहूलियत से। ट्रस्ट वोट में जिन लोगों ने गद्दारी की थी इन लोगों को भी देखना चाहिए कि ऊपर वाला है जो सब देखता है, नीचे वाली जनता भी देख रही है कि ऊपर वाले से डर लगना चाहिए।”
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। दरअसल, आनंद मोहन को वर्ष 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। इस मामले में निचली अदालत ने 5 अक्टूबर 2007 को उन्हें फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, 10 दिसंबर 2008 को पटना हाई कोर्ट ने उनकी सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। जुलाई 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था। आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई को जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में बिहार सरकार के उस फैसले पर सवाल उठाए गए थे, जिसके तहत जेल नियमों में संशोधन कर आनंद मोहन की रिहाई का रास्ता साफ किया गया था।
इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने ड्यूटी पर तैनात एक लोकसेवक की हत्या को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। अदालत ने पूछा था कि आखिर एक लोकसेवक की हत्या का मामला दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में क्यों नहीं माना गया याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने दलील दी थी कि आनंद मोहन को कई बार पैरोल दी गई थी और सजा माफी बोर्ड ने समयपूर्व रिहाई पर फैसला लेते समय सभी प्रासंगिक तथ्यों पर विचार नहीं किया था।
वहीं, बिहार सरकार की ओर से दलील दी गई थी कि आनंद मोहन 14 साल से अधिक की वास्तविक सजा काट चुके हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल और आनंद मोहन के खिलाफ लंबित मामलों से जुड़ी जानकारी भी मांगी थी। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब अदालत ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें-
CM विजय आज छात्रों को क्या देंगे? 5 जिलों के टॉपर्स को मिलेगा खास सम्मान
गोहाना में STF से मुठभेड़, 2 बदमाशों के पैरों में लगी गोली, एक गिरफ्तार
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News