Feedback
Vivo ने भारत में पहली बार स्मार्ट वॉच लॉन्च की है. कंपनी ने Vivo Watch GT 2 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 25 दिन तक चलने वाली बैटरी है. ये कंपनी का दावा है.
इस स्मार्टवॉच में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले, GPS, ब्लूटूथ कॉलिंग और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं. इसके अलावा हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, नींद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. यानी कंपनी इसे सिर्फ समय देखने वाली घड़ी नहीं, बल्कि फिटनेस और रोजमर्रा के काम आने वाले डिवाइस के तौर पर पेश कर रही है.
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 400mm जूम! Vivo ने लॉन्च किए 3 नए फोन, फोन में लगा सकेंगे DSLR जैसा लेंस
Vivo ने इसे अपने X500 स्मार्टफोन सीरीज के साथ लॉन्च किया है. यह कंपनी की भारतीय बाजार में पहली स्मार्टवॉच है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले इस सेगमेंट में Vivo को कितनी सफलता मिलती है.
Vivo Watch GT 2 की कीमत और सेल डेट
Vivo Watch GT 2 की भारत में कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. इसे ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में खरीदा जा सकेगा. इसकी प्री-बुकिंग 26 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक चलेगी. स्मार्टवॉच की बिक्री 3 दिसंबर से शुरू होगी. इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा.
कंपनी इसके साथ कुछ खास ऑफर भी दे रही है. Vivo X500, V80 और S2 सीरीज के चुनिंदा फोन खरीदने पर Watch GT 2 के साथ 1,500 रुपये की छूट मिलेगी. इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है.
25 दिन की बैटरी, लेकिन असली इस्तेमाल में कितना चलेगी?
Vivo Watch GT 2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 25 दिन तक चल सकती है. इसमें 595mAh की बैटरी दी गई है.
यह भी पढ़ें: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के हाथ में दिखा Apple का महंगा iPhone, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान!
कंपनी की टेस्टिंग के मुताबिक, हल्के इस्तेमाल में यह 25 दिन चल सकती है. नॉर्मल इस्तेमाल में बैटरी करीब 14 दिन तक चलने का दावा है. वहीं, Always-On Display यानी हमेशा स्क्रीन चालू रखने वाले फीचर को ऑन करने पर बैटरी करीब 12 दिन चलेगी.
इसका मतलब है कि अगर आप रोजाना वर्कआउट ट्रैक करते हैं, हार्ट रेट मॉनिटरिंग चालू रखते हैं और लगातार नोटिफिकेशन देखते हैं तो बैटरी का बैकअप कम हो सकता है.
फिर भी 12 से 14 दिन का दावा इस कीमत की स्मार्टवॉच के लिए दिलचस्प है. खासकर उन लोगों के लिए जो हर दूसरे दिन स्मार्टवॉच चार्ज करने से परेशान रहते हैं.
2.07 इंच की AMOLED स्क्रीन, धूप में भी दिखेगी साफ
Vivo Watch GT 2 में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है और इसमें 2,400 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है.
इसका फायदा बाहर धूप में वॉकिंग या रनिंग करते समय हो सकता है. तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर समय, नोटिफिकेशन और वर्कआउट से जुड़ी जानकारी देखना आसान हो सकता है.
इसमें करीब 1.8mm के पतले साइड बेजल और 82.4 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है. स्मार्टवॉच में हाई-ग्लॉस एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है. इसका डिजाइन बड़े डिस्प्ले वाली आयताकार स्मार्टवॉच जैसा है. कंपनी ने इसमें कई कस्टमाइज होने वाले वॉच फेस भी दिए हैं. यूजर अपनी पसंद के हिसाब से स्क्रीन का लुक बदल सकते हैं.
बिना फोन साथ रखे भी ट्रैक कर सकेंगे वॉक और रनिंग
Vivo Watch GT 2 में GPS दिया गया है. इसकी मदद से यूजर बाहर वॉकिंग, रनिंग और साइकिलिंग के दौरान अपनी लोकेशन और रास्ते को ट्रैक कर सकते हैं.
इसमें पांच सैटेलाइट सिस्टम का सपोर्ट मिलता है. यानी आउटडोर वर्कआउट के दौरान रूट और दूरी का रिकॉर्ड रखने के लिए हर समय फोन साथ रखने की जरूरत नहीं होगी.
स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं. इनमें रनिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग, जिम और दूसरे खेल शामिल हैं. कंपनी ने टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसे खेलों के लिए भी खास ट्रैकिंग फीचर दिए हैं.
इन खेलों के दौरान वॉच स्विंग और शॉट से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड कर सकती है. रनिंग करने वालों के लिए इसमें रनिंग कोच और गेट एनालिसिस जैसे फीचर भी दिए गए हैं. इससे यूजर अपनी दौड़ने की शैली और मूवमेंट को समझ सकते हैं.
हार्ट रेट से लेकर नींद तक, कई हेल्थ फीचर्स
Vivo Watch GT 2 में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के कई फीचर मिलते हैं. इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन यानी SpO2 मॉनिटरिंग की सुविधा है.
इसके अलावा यह नींद को ट्रैक कर सकती है. इसमें स्लीप स्टेज, सांस लेने की दर और नींद के दौरान हार्ट रेट से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड करने का दावा किया गया है.
स्मार्टवॉच में स्ट्रेस मॉनिटरिंग के लिए HRV यानी हार्ट रेट वेरिएबिलिटी का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी मिलती है. महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग का फीचर भी दिया गया है.
Android और iPhone दोनों के साथ करेगी काम
Vivo Watch GT 2 कंपनी के BlueOS पर चलती है. इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ कनेक्ट किया जा सकता है. इसके लिए स्मार्टफोन में Origin Health ऐप इंस्टॉल करना होगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू