भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने गुरुवार को कहा कि संविधान की परीक्षा केवल असाधारण राजनीतिक या संस्थागत संकटों के समय ही नहीं होती, बल्कि हर दिन होती है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) द्वारा सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित ‘संविधान दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सीजेआई ने कहा कि एक आत्मविश्वासी संस्था में आलोचनाओं का सामना करने की क्षमता होनी चाहिए। उसे हर असहमति को अपनी सत्ता के लिए चुनौती नहीं मानना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि असहमति होना किसी संवैधानिक लोकतंत्र की कमजोरी नहीं है। सीजेआई ने कहा कि कोई संस्था किसी कमजोर नागरिक के साथ कैसा व्यवहार करती है, अपनी सीमाओं को स्वीकार करने के लिए कितनी तैयार है, और अपनी गलती सुधारने के लिए कितनी तत्पर है ये सभी बातें संवैधानिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
सीजेआई ने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि ऐसी बातचीत या प्रतिक्रिया तर्कों, पेशेवर ईमानदारी और संस्थागत प्रक्रियाओं के प्रति सम्मान पर आधारित होनी चाहिए।अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी की बात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था पर हमला करने के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा या निजी स्वार्थ नहीं होना चाहिए, सिर्फ इसलिए कि कोई स्थिति आपके अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग संविधान को उसके प्रावधानों, संस्थाओं और शक्तियों के बंटवारे के जरिए समझते हैं। सीजेआई ने कहा कि ये संविधान की बुनियादी नींव हैं, लेकिन अंततः संविधान को इस आधार पर परखा जाना चाहिए कि जिन लोगों पर यह लागू होता है, उनके लिए इसका क्या अर्थ है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play