राम मंदिर निर्माण के चंदे और जमीन खरीद में हुए कथित भ्रष्टाचार के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन किया। हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘चंदा चोरों गद्दी छोड़ो’ और ‘श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करो’ जैसे नारे लगाए। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने 420 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) तैयार कर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेजा। ऑटो विंग के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सलूजा ने भाजपा और आरएसएस पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गजनवी ने सोमनाथ को लूटा था और ये लोग राम मंदिर को लूट रहे हैं।
यदि पैसों की कमी है, तो वे मांग लें, आप कार्यकर्ता भीख मांगकर दे देंगे, लेकिन हेराफेरी बर्दाश्त नहीं होगी। जिला महासचिव ज्ञान सिंह कुशवाहा ने सांसद संजय सिंह द्वारा उजागर किए गए भूमि घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि ₹9 करोड़ की जमीन 55.47 करोड़ रुपये में खरीदी गई। इससे पहले भी करोड़ों की डकैती डाली गई, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच होनी चाहिए और चंपत राय सहित तमाम बेईमानों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। इस मौके पर सुधीर पटेल, पीके बाजपेई और वसीम सिद्दीकी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play