आसमान में दहाड़ेगा रुद्रम, मुंह ताकते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान, भारत को मिल गया एंटी रेडिएशन मिसाइल – India.Com

Published By: Anjali Karmakar | Updated: Jun 2, 2026, 8:32 PM
भारत ने रुद्रम-2 एयर टू ग्राउंड एंटी रेडिएशन मिसाइल की सफल टेस्टिंग कर ली है.डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने मंगलवार को एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-2 की टेस्टिंग की. यह टेस्ट वायुसेना के Su-30MKI फाइटर जेट से किया गया. ये मिसाइल हवा से जमीन में 300km की तक की रेंज में दुश्मन को खत्म करेगी.
रुद्रम-II पूरी तरह से एक स्वदेशी एयर-टू-सर्फेस मिसाइल है. इसे DRDO की हैदराबाद स्थित ‘रिसर्च सेंटर इमारत’ (RCI) ने भारतीय इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर तैयार किया है. यह एक अत्याधुनिक एंटी-रेडिएशन मिसाइल है. इसका मुख्य काम दुश्मन के सर्विलांस रडार, ट्रैकिंग सिस्टम और कम्युनिकेशन टावरों से निकलने वाले सिग्नलों को पकड़कर उन्हें हवा में ही नेस्तनाबूद करना है. इस मिसाइल को भारतीय वायुसेना (एयरफोर्स) के फाइटर जेट सुखोई-30 MKI से जोड़कर परखा गया है. इससे इसकी मारक क्षमता कई गुना बढ़ गई है.
रुद्रम-II में अत्याधुनिक पैसिव होमिंग हेड लगा है, जो दुश्मन के रडार की रेडियो फ्रीक्वेंसी को बहुत दूर से ही पहचान लेता है. अगर दुश्मन अपनी जान बचाने के लिए बीच रास्ते में अपना रडार बंद भी कर दे, तो भी यह मिसाइल अपने इंटरनल नेविगेशन सिस्टम की मदद से रडार की आखिरी लोकेशन को याद रखती है. फिर वहीं जाकर धमाका करती है.
इस मिसाइल की रफ्तार और रेंज इसे चीन के LAC पर तैनात S-400 जैसे खतरनाक एयर डिफेंस सिस्टम के खिलाफ एक अचूक हथियार बनाती है. अब भारतीय लड़ाकू विमान दुश्मन की सीमा में घुसे बिना, काफी सुरक्षित दूरी से ही उनके रडार और मिसाइल लॉन्चर्स को तबाह कर सकते हैं.
यह मिसाइल वायुसेना को ‘SEAD’ (दुश्मन के हवाई डिफेंस को दबाने) की जबरदस्त क्षमता देती है. इसकी मदद से भारतीय पायलट दुश्मन की मिसाइलों की रेंज से बाहर रहकर भी उनके रडार स्टेशनों को तबाह कर सकेंगे. इससे हमारे फाइटर जेट की सुरक्षा सौ गुना बढ़ जाएगी.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News