इंडियन आर्मी एएफएमएस में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन स्टार्ट, यहां देखें पात्रता और उम्र सहित अन्य डिटेल – registration start for the bsc nursing in indian army afms see here eligibility and more details – Jagran

इंडियन आर्मी एएफएमएस में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीट क्वालीफाई होनी चाहिए। …और पढ़ें
 Indian Army AFMS B.Sc Nursing 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
31 जुलाई तक आवेदन करने का मौका।
आवेदन करने के लिए नीट परीक्षा पास करना अनिवार्य।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन आर्मी में नीट परीक्षा पास करने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है। इंडियन आर्मी आर्म्ड मेडिकल फोर्सेस मेडिकल सर्विसेस (AFMS) ने B.Sc Nursing कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जो महिला उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होना चाहती हैं। वे बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 31 जुलाई तक अपना फॉर्म भर सकती हैं।
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, जनरल इंटेलिजेंस और जनरल इंग्लिश टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 200 रुपये निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
इंडियन आर्मी में बीएससी नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News