भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर बाईपास मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में 25 जुलाई से दो दिनी राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूरे भारत से करीब चार सौ डाक्टर भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ ऑपरेशन से लेकर अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी। यह जानकारी गुरुवार को आयोजक डा. एके गुप्ता ने इंद्रामिल चौराहा स्थित प्रतिष्ठान में दिया। कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ऑफ एजीयूएसआई-2026 इस साल का बेहद ही कारगार साबित होगा। यह जिले के लिए गौरव की बात है कि सूबे के सबसे छोटे जिले में 25 और 26 जुलाई को पूरे देश भर के ख्याति प्राप्त डाक्टर जुटेंगे।
इस दौरान ऑनलाइन ऑपरेशन, अन्य शल्य क्रियाओं के अलावा डाक्टरों के सामने चुनौतियों, समाधान समेत अन्य मसलों पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे। कार्यक्रम दोनों दिन सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलेगा। इस दौरान डा. अंचल गुप्ता, डा. करतार सिंह यादव, डा. जी चंद्रशेखर आदि के अलावा देश भर के वरिष्ठ मूत्र रोग विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सक एवं चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होकर आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, नई शल्य पद्धतियों और शोध पर अपने अनुभव साझा करेंगे। आयोजन जीवन दीप अस्पताल एवं आईएमए भदोही की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर (पीजी) चिकित्सा विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। इसके लिए विभाग द्वारा जारी अध्ययनरत (बोनाफाइड) प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play