नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था। बिहार में हमलोग शुरू से साथ थे, अब भी हैं, लेकिन इंडिया अलायंस का गठन लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था। यह बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए बना था। अब उसका कोई महत्व नही
उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशा को निराशा में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे हैं। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है। बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते हैं। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.