एसआईआर और चुनाव आयोग के मुद्दे पर राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की मीटिंग पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल हुई. इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन समेत गठबंधन के कई सांसद शामिल हुए. मीटिंग में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जो आदमी डरता है, वह आज नहीं तो कल मरता है.
खरगे ने कहा कि हम राष्ट्रपति से इसलिए मिलने जा रहे हैं, क्योंकि ज्ञानेश कुमार ने गलतियां की हैं. उन्होंने पूरे देश में ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जिससे लोकतंत्र ही खतरे में पड़ता दिख रहा है. हम इन सभी मामलों के बारे में बताएंगे.
#WATCH INDIA गठबंधन के सांसद संसद के सेंट्रल हॉल में इकट्ठा हुए हैं। विपक्षी सांसदों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात तय है, जिसमें वे भारत निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर अपनी चिंताएँ ज़ाहिर करेंगे। (सोर्स: TMC) https://t.co/QU3SRltPcw
राहुल बोले- देश के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना होगी
राहुल गांधी ने मीटिंग में संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. पिछले कुछ सालों में जैसे नतीजे आए हैं, खासतौर पर गुजरात, हरियाणा और माहाराष्ट्र, मैं अभी तक विश्वास नहीं कर पाया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? लेकिन मुझे तब पता चला जब मेरे हाथ में सबूत आए. कुछ लोग मेरे पास आये जिन्होंने वो काटने के बारे में जानकारी दी थी.
केसी वेणुगोपाल बोले- दिल्ली में आघोषित आपातकाल
वहीं, कांग्रेस के संगठन महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में अघोषित आपातकाल जैसे हालात का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह डरी हुई है. तानाशाही तरीके से काम कर रही है. वेणुगोपाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी. सभी ट्रेन और मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं. सरकार पूरी तरह डरी हुई है. लोकतांत्रिक देश में आंदोलन और जुलूस तो होंगे ही. सरकार को आंदोलनों और जुलूसों से उसी हिसाब से निपटना चाहिए. लेकिन, यह सरकार पूरी तरह तानाशाही वाला रवैया अपना रही है.
ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी को जाना होगा
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को हर हाल में इस्तीफा देना होगा, उनको जाना होगा, गिरफ्तार करना होगा, बीजेपी को जाना होगा. कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वकीलों को कोर्ट के जरिए भी प्रेशर बनाना होगा और बताना होगा कि कैसे एसआईआर प्रक्रिया एक धोखा है.
कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.
Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.