Written By Shariqul Hoda
प्रियंका गांधी की नानी पाओला माइनो के साथ मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा (Photo-X/@RahulGandhi)
Priyanka Gandhi Recalls Her Italian Roots: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ एक पारिवारिक बातचीत में अपने बचपन के तजुर्बे और अपनी इटैलियन जड़ों से जुड़े कनेक्शंस के बारे में खुलकर बात की है. 24 नवंबर 2026 को शेयर किए गए एक वीडियो में, तीनों अपनी निजी यादों, सांस्कृतिक अंतर और इटली में अपने नाना-नानी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए दिखाई देते हैं. बातचीत के दौरान प्रियंका ने 18 साल की उम्र में अपनी इटली यात्रा का जिक्र किया और बताया कि कैसे उस एक्सपीरिएंस ने उन्हें अपने परिवार के उस देश से जुड़े रिश्तों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया.
प्रियंका गांधी ने बताया कि हालांकि वो गर्मियों की छुट्टियों में इटली जाती रही थीं और अपने नाना-नानी के परिवार वालों को जानती थीं, लेकिन 18 साल की उम्र में हुई एक यात्रा के दौरान उनका नजरिया बदल गया. उन्होंने याद किया कि कैसे इटली की सड़कों पर चलते हुए उन्होंने सोचा कि उनके परिवार का एक हिस्सा इसी देश से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि पहले की जर्नी में उन्हें इस जुड़ाव का पूरी तरह से एहसास नहीं हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे वो बड़ी हुईं, वो इसकी अहमयित को और गहराई से समझने लगीं.
यह भी पढ़ें- जब डरकर सोनिया गांधी ने कैंसिल कर दी थी इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात, रास्ते से ही लौट गई थीं; फिर ऐसे हुईं सहज
राहुल गांधी ने भी बचपन में अपने नाना-नानी के घर जाने की यादें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने भारत और इटली के रोजमर्रा की जिंदगी में फर्क देखा था, खासकर भाषा, रीति-रिवाजों और फैमिली की डेली रूटीन के मामले में. उन्होंने खास तौर से बताया कि कैसे उनके भारतीय घर में दोपहर के भोजन का इंतजाम और खाने-पीने की आदतें, इटली में उनके रिश्तेदारों के घर के तौर-तरीकों से अलग थीं.
The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday.
The decision in 2004 gave some of us relief but others joy.
There was an intention behind withdrawing Papa’s security.
And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book.… pic.twitter.com/6fhw1mMFip
दोनों भाई-बहनों ने अपनी नानी, पाओला माइनो को भी बहुत प्यार से याद किया. उन्होंने बताया कि वो खाना बनाने में बहुत माहिर थीं और उन्हें तरह-तरह के रेसेपीज तैयार करने और अपने घर को सुंदर बनाए रखने का शौक था. प्रियंका ने याद किया कि उनकी नानी ने घर के लोगों को इतालवी खाना पकाना सिखाया था और खुद भी प्रियंका को इटैलियन रेसिपी बनाना सीखने में मदद की थी.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे बच्चे मेरी सबसे बड़ी खुशी और ताकत हैं’, राहुल के वीडियो पर सोनिया गांधी का भावुक संदेश
प्रियंका गांधी ने भारत आने के दौरान पाओला के मिलनसार स्वभाव को भी याद किया. हिंदी या अंग्रेजी न जानने के बावजूद, वो चर्चों और दिल्ली के बाजारों (जैसे खान मार्केट) में लोगों के साथ दोस्ती कर लेती थीं. ये बातचीत परिवार की निजी यादों और उन सांस्कृतिक असर की एक झलक देती है, जिन्होंने प्रियंका और राहुल के बचपन को नया आकार दिया.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301