इसी सफेदी का तो इंतजार था… अब दिन की तपन होगी कम, रातें भी होंगी ठंडी… सेटेलाइट ने दे दी गुड न्यूज! – Zee News

गर्मी ने अगर आपको निचोड़ रखा है तो मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है. जल्द ही उत्तर भारत में बारिश हो सकती है. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल…
Trending Photos
मौसम ने पूरे उत्तर भारत में कोहराम मचा रखा है. भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है. अब सूरज इतना तमतमा रहा है कि लोगों को अस्पताल तक जाने की नौबत आ गई है. इस बीच एक बड़ी राहत की खबर आ रही है. मौसम विभाग ने कुछ सेटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दिख रहा है. तस्वीर में साफ दिख रहा है कि उत्तर भारत की ओर गहरे बादल बढ़ रहे हैं. इससे उम्मीद है कि जल्द ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है. 

सेटेलाइट तस्वीरों में दिखे बादल!

सेटेलाइट इनसेट-3DS ने 21 मई को ताजी थर्मल इन्फ्रारेड तस्वीरें कैद की हैं, जिसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर एक बादल दिख रहे हैं. हिमालय रीजन और उत्तर की ओर मैदानों की तरफ सफेद बादल दिख रहे हैं जो उत्तर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. ये इस इलाके के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इस समय दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया है. वहीं रात का तापमान भी काफी ज्यादा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ये असामान्य गर्म रातें ही हैं जो लोगों को ज्यादा नुकसान पहुंचा रही हैं. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

बंगाल की खाड़ी में बादलों का झुंड

उपग्रह से ली गई तस्वीर में अरब सागर के ऊपर बादलों में भरपूर नमी देखी जा सकती है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत और बंगाल की खाड़ी में भी बादलों का झुंड दिख रहा है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाला पश्चिमी विक्षोभ जैसे ही इस नमी के संपर्क में आएगा, वैसे ही इस रीजन में तेज हवा यानी आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना बढ़ाएगी.
(ये भी पढ़ें- गजब हो गया! दहकते उत्तर भारत के इस राज्य में अचानक होने लगी बर्फबारी, मौसम के इस रंग से सब हैरान)
 


#WATCH | Delhi | IMD scientist Naresh Kumar says, “We anticipate that heatwave conditions will persist across parts of Northwest, Central, and most of East India for the next 6 to 7 days. We have issued an ‘Orange Alert’ for a period of 6 to 7 days covering Punjab, Haryana, the… pic.twitter.com/PmPlonpa3X
— ANI (@ANI) May 21, 2026
मौसम विभाग की ओर से जारी तस्वीर में उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में ज्यादा सघन बादल दिख रहे हैं. ये इस इलाके में अच्छी बारिश का संकेत है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है. हालांकि इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का उतना असर नहीं होगा कि वह उत्तर भारत में हीट वेव के असर को खत्म कर सके. लेकिन ये तय है कि इससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी. खासकर रात के तापमान में कमी आएगी, जो लोगों के लिए बड़ी राहत का सबब बनेगी. 
 

6 से 7 दिनों का ऑरेंज अलर्ट

21 मई 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#HeatWave #SevereWeather #RainfallForecast #Thunderstorms #IndiaWeather #NortheastIndia #MonsoonSeason #WeatherAlert #WeatherUpdate@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/KI58cmCif1
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 21, 2026
मौसम विभाग में वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में लू  यानी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. हमने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए 6 से 7 दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों के लिए 3 दिनों का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है. कल तक पूरे हिमालयी क्षेत्र में हीटवेव की स्थिति बनी हुई थी. आज से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में आज से ही लू की स्थिति कम होने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज तक ये हालात बने रह सकते हैं, जिसके बाद वहां भी राहत मिलने की उम्मीद है. दिल्ली-एनसीआर में अभी लू कम होने की कोई संभावना नहीं है. इस इलाके के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
इलाहाबाद विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन के बाद जर्नलिज्म में मास्टर की डिग्री ली. ‘अमर उजाला’, ‘दैनिक भास्कर’ और फिर ‘हिंदुस्तान’ में 10 साल काम करते हुए जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शह…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News