टेस्ला इंडिया ने अपनी मॉडल Y और मॉडल Y L के लिए नया अपडेट जारी किया है। जिसके बाद इसमें हैलोवीन मोड मिलने लगा है। यह मॉडल Y और मॉडल Y L के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट है, जो हैलोवीन थीम सीधे आपकी कार तक ले आता है। वहीं, आपकी कार को पहियों पर चलते-फिरते एक हॉन्टेड हाउस यानी डरावने घर में बदल देता है। ग्राहक टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर जाकर इस हैलोवीन मोड का एक्सपीरियंस भी ले सकते हैं। ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के जरिए, टेस्ला आपकी कार में लगातार नए फीचर्स, सुधार और परफॉरमेंस से जुड़े अपडेट दे रही है।
>> घोस्ट कॉस्ट्यूम फीचर से आपकी कार का इन-ऐप अवतार एक खास, भूतिया डिजाइन में बदल जाता है। ट्रिक-ऑर-ट्रीट मोड ऑन करते हैं, तो कोई व्यक्ति पास आने पर आपकी मॉडल Y एकदम ‘चिल्लाने’ लगती है। इसमें डरावने साउंड इफेक्ट्स और टिमटिमाती लाइटें जलने लगती हैं, जो एक अनोखा एक्सपीरियंस होता है। इसमें एक खास डरावना लाइट शो, सीजनल रैप्स और एक अजीब सी डरावनी लॉक साउंड शामिल है।
₹ 59.89 – 61.99 लाख
₹ 56.1 लाख
₹ 65.97 लाख
₹ 67.2 लाख
₹ 41.9 – 55.9 लाख
₹ 49 लाख
>> आप अपनी मॉडल Y से ही मजेदार और डरावनी तस्वीरें ले सकते हैं। टेस्ला ऐप के जरिए वॉयस फ्रॉम बियॉन्ड बोलें और आपकी कार अपनी खास आवाज में उस संदेश को सुनाएगी। यह मेहमानों, पड़ोसियों और ट्रिक-ऑर-ट्रीट के लिए आने वाले बच्चों को सरप्राइज देने के लिए एकदम सही है। ऐसे में आप इस अपडेट को OTA के जरिए अपनी कार में हासिल कर सकते हैं।
एक्सपीरियंस के लिए सेंटर पर बुलाया
टेस्ला ने पूरे भारत में ग्राहकों को अपने नजदीकी टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर पर इनवाइट किया है, ताकि वो मॉडल Y पर हैलोवीन मोड को काम करते हुए देख सकें। इसके अलावा, ग्राहक टेस्ला के स्विच एंड सेव कार्निवल का भी फायदा उठा सकते हैं, जिसे अब दीवाली तक बढ़ा दिया गया है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो इलेक्ट्रिक गाड़ी अपनाना चाहते हैं।
टेस्ला मॉडल Y की ओनरशिप का खर्च
टेस्ला मॉडल Y एक्सपीरियंस सेंटर आने वाले ग्राहक हैलोवीन मोड का एक्सपीरियंस लेने के साथ टेस्ला की ओनरशिप के बारे में भी जान सकते हैं। मॉडल Y के ओनरशिप खर्च की पूरा डिटेल समझते हैं।
मॉडल Y के लिए BaaS ओनरशिप का खर्च 39,990 रुपए महीना है। जब इसे एक अच्छी पेट्रोल या डीजल कार के साथ कम्पेयर किया जाता है तब इसकी ओनरशिप का खर्च घटकर सिर्फ 19,990 महीना हो जाता है। दरअसल, टेस्ला का दावा है कि पेट्रोल और डीजल के खर्च के साथ इनके मेंटेनेंस का खर्च जैसे ऑयल बदलना, रेगुलर सर्विसिंग और ब्रेक का घिसना शामिल है। जिसका खर्च करीब 20,000 रुपए तक आ जाता है।
टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर्स की लिस्ट
टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर, स्काईमार्क वन, सेक्टर 98, नोएडा
टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर, एयरोसिटी, दिल्ली
टेस्ला सेंटर, सोहना रोड, गुरुग्राम
टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर, पट्टुलोस रोड, चेन्नई
टेस्ला अप्रूव्ड कोलिजन सेंटर, पुणे
टेस्ला अप्रूव्ड कोलिजन सेंटर, अहमदाबाद
टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर, हाईटेक सिटी, हैदराबाद
टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर, व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु
टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर, BKC, मुंबई
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play