इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें क्या है इसका शुभ संकेत – india.com

साल में चार बार नवरात्रि आती है, जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि को प्रमुख माना जाता है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी. तिथियों के अनुसार इस बार नवरात्रि 10 दिनों की होगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस दिन नवरात्रि की शुरुआत होती है, उसी के आधार पर मां दुर्गा के वाहन का निर्धारण किया जाता है. इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी और घोड़े पर सवार होकर विदा होंगी. धार्मिक मान्यताओं में मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के संकेत मिलते हैं.

मां दुर्गा का वैसे तो वाहन शेर होता है, लेकिन यह बदल भी जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब माता पृथ्वी पर आती हैं, तो उनका वाहन बदल जाता है. यह वाहन दिन के हिसाब से तय होता है. जब माता का रविवार के दिन नवरात्रि में आगमन होता है, तो उनका वाहन हाथी हो जाता है. हाथी को सुख, समृद्धि और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. इसके आने से समाज में मान-सम्मान और धन-धान्य में वृद्धि होती है.

इस साल 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगी और 20 अक्टूबर को समाप्त होंगी. इस दिन मंगलवार का दिन है, तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को मां का वाहन घोड़ा हो जाता है. इसलिए इस बार मां की विदाई घोड़े पर होगी, जिसे सत्ता और शासन में बड़े बदलाव या राजनीतिक अस्थिरता आने की संभावना से जोड़ा जाता है.

माना जाता है कि जब मां हाथी पर सवार होकर आती हैं, तो पूरा साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. किसानों को अच्छी फसल मिल सकती है. अन्न की कमी की संभावना कम होती है.
हाथी की स्थिरता को ऐश्वर्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती है. घर में सुख-शांति बनी रहती है.

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जॉब लग सकती है, करियर में तरक्की के द्वार खुल सकते हैं और प्रमोशन मिल सकता है. इसलिए यह नवरात्रि आपकी किस्मत बदल सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Faith Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सपना तंवर हिंदी डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं। इन्होंने अपनी स्नातक शिक्षा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पूरी की है। … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News