—विज्ञापन—
Today Breaking News In Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी चल रही है। आज दिल्ली में परेड की रिहर्सल होगी, इसके चलते आज राजधानी में दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी। आज अहमदाबाद में भाजपा की तिरंगा यात्रा है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। आज दिल्ली में कांग्रेस ने अहम बैठक बुलाई हुई है, जिसमें 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए रणनीति बनाई जाएगी। भारतीय न्याय संहिता में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के समान नियम जोड़ने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और नौकरी घोटाला मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर की खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
ओडिशा सरकार ने भांग को मादक पदार्थ घोषित कर दिया है। भारतीय भांग के पौधे (कैनाबिस सैटिवा) के पत्तों को चबाकर या धूम्रपान की मदद से नशे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। नशेड़ी इसे पीते भी हैं। आबकारी विभाग ने अब इस पर शिकंजा कसते हुए बैन लगा दिया है।
Odisha Government declares 'Bhang' which means a preparation from the leaves, or small stalks of the Indian Hemp Plant (Cannabis Sativa), which is smoked, chewed eaten or infused and drunk which has the potential to produce symptoms of grandiosity, excitement, hostility,… pic.twitter.com/XdnwOMQtCM
— ANI (@ANI) August 13, 2024
Odisha Government declares 'Bhang' which means a preparation from the leaves, or small stalks of the Indian Hemp Plant (Cannabis Sativa), which is smoked, chewed eaten or infused and drunk which has the potential to produce symptoms of grandiosity, excitement, hostility,… pic.twitter.com/XdnwOMQtCM
दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन सेहरावत को सम्मानित किया है। कार्यक्रम के दौरान टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता रहे रवि दहिया भी मौजूद थे।
‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान मंगलवार को फतेहाबाद पहुंच गया। रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां सरकार पर जोरदार हमला बोला। इससे पहले लोगों ने दीपेंद्र का जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान दीपेंद्र दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से मिल रहे हैं। दीपेंद्र हुड्डा ने दावा किया कि उनके अभियान को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बीजेपी को हराने के लिए जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर कल सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने CBI केस में गिरफ्तारी को चुनौती देने के साथ-साथ जमानत की भी मांग की है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच कल सुनवाई करेंगी।
सीबीआई ने जीएसटी हैदराबाद आयुक्तालय के अधीक्षक और निरीक्षक समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक शख्स ने 5 लाख रुपये ऐंठने की शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया था कि दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता को परेशान कर रुपये ऐंठ लिए। सीबीआई ने हैदराबाद में दो जगहों पर रेड भी की है। तलाशी में जांच एजेंसी को आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए है। मामले की जांच जारी है।
CBI has registered a case against two accused including Superintendent and Inspector of Principal Commissionerate of Central Tax. GST Hyderabad Commissionerate, GST Bhavan, Basheerbagh, Hyderabad. It has been alleged in the complaint that both accused harassed and extracted Rs. 5… pic.twitter.com/Y8OIzVDUjP
— ANI (@ANI) August 13, 2024
CBI has registered a case against two accused including Superintendent and Inspector of Principal Commissionerate of Central Tax. GST Hyderabad Commissionerate, GST Bhavan, Basheerbagh, Hyderabad. It has been alleged in the complaint that both accused harassed and extracted Rs. 5… pic.twitter.com/Y8OIzVDUjP
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेटर लिखा है। जिसमें NHAI परियोजनाओं को लेकर जानकारी दी गई है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार भूमि अधिग्रहण और अन्य मामलों में NHAI का सहयोग कर रही है। कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाए तो पंजाब में NHAI की अधिकांश परियोजनाएं पटरी पर हैं।
नेशनल मेडिकल कमीशन ने सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को नई एडवाइजरी जारी की है। कोलकाता में डॉक्टर से रेप और हत्या मामले के बाद नए निर्देश जारी किए गए हैं। एनएमसी ने कहा है कि रात के समय वार्डों में स्टाफ की सुरक्षा निश्चित करने के लिए गार्ड तैनात किए जाएं। अगर कोई मामला सामने आए तो तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए।
कोलकाता हाई कोर्ट में डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष अगले आदेशों तक किसी अन्य मेडिकल कॉलेज का पदभार नहीं संभाल सकते हैं। संदीप घोष ने 15 दिनों की छुट्टी के लिए अप्लाई किया है। फिलहाल अजय रॉय ही नेशनल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बने रहेंगे।
जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को रियासी से पहले चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने यात्रा निकाली।
#watch रियासी, जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस से पहले चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। pic.twitter.com/w4QY4TBZKL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2024
#watch रियासी, जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस से पहले चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर 750 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। pic.twitter.com/w4QY4TBZKL
जोधपुर हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में दोषी आसाराम को 7 दिनों की पैरोल दी है। आसाराम अब महाराष्ट्र जाकर पुलिस कस्टडी में अपना इलाज करवा सकेगा। आसाराम का इलाज माधव बाग में होगा।
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल को जेपीसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जेपीसी में 10 मेंबर राज्यसभा और 21 लोकसभा से लिए जाते हैं। जेपीसी अगले संसद सत्र तक विवादास्पद वक्फ (संशोधन) विधेयक की जांच करेगी। इसके बाद सत्र की शुरुआत में पहले सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
अडानी-हिंडनबर्ग विवाद मामले में कांग्रेस ने 22 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने मांग की है कि सेबी प्रमुख को हटाया जाए। उनको हटाने की मांग को लेकर 22 अगस्त को सभी राज्यों में ईडी कार्यालयों के बाहर राष्ट्रीय स्तर पर विरोध जताया जाएगा।
आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या और रेप मामले की सीबीआई जांच होगी। हाई कोर्ट ने कहा कि डॉ. संदीप घोष का बयान अब तक रिकॉर्ड क्यों नहीं किया गया। कोलकाता पुलिस को कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि शाम तक केस डायरी सीबीआई को सौंपी जाए। कल सुबह 10.30 बजे तक अन्य दस्तावेज भी पहुंचा दें। वहीं, शुभेन्दु अधिकारी ने ममता बनर्जी से इस्तीफा मांगा है।
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी अरविंद केजरीवाल को राउज ऐवन्यू कोर्ट ने झटका दिया है। उनकी, BRS नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 2 सितंबर तक बढ़ाई गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, BRS नेता के कविता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। राउज ऐवन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई अब 2 सितंबर को होगी।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हिजाब पहनकर स्कूल जाने वाली छात्राओं को स्कूल से बाहर निकाल दिया गया है। स्कूल में प्रार्थना के बाद प्रिंसिपल ने छात्राओं को घर भेज दिया। स्कूल प्रिंसिपल ने माता पिता को स्कूल बुलाने के लिए कहा है। छात्राओं को दुपट्टा उतारकर पट्टी डालकर स्कूल में आने की इजाजत है। हिजाब पहने स्कूली छात्राओं की वीडियो सोशल सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। थाना कोतवाली देहात के जनता इंटर कॉलेज महुआ का मामला है।
कोलकाता में डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष के प्रति ममता बनर्जी सरकार ने नरमी बरती और उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इस नरमी पर HC सख्त नाराज है। बेंच ने संदीप को फरमान सुनाया है कि दोपहर 3 बजे तक स्वेच्छा से छुट्टी पर चले जाएं, अन्यथा हम हटाएंगे। डॉक्टर रेप मर्डर की केस डायरी भी कोर्ट को सौंपने का निर्देश है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन सुनवाई टाल दी गई। अब सुनवाई 20 अगस्त को होगी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आज केस लिस्ट करने की अपील की थी, जो ठुकरा दी गई। वहीं अरविंद केजरीवाल ने CBI केस से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ भी अपील दायर की हुई है।
बेंगलुरु में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक बस ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस के ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया था, जिससे बस आगे चल रहे वाहनों से टकरा गई।
A post shared by Zee Business (@zeebusinessofficial)
बलात्कार और हत्या के आरोपी गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया जेल से बाहर आते ही सात-संगत को वीडियो के माध्यम से अपना आशीर्वाद दिया। अपने यूट्यूब चैनल सन्तएमएसजी पर गुलाबी छतरी हाथों में लेकर बाबा लाइव नज़र आया। अनुयायियों को सन्देश देते दिखा राम रहीम 21 दिन तक बागपत के बरनावा डेरा आश्रम में रुकेगा। बाबा को 21 दिन की फरलो मिली है और उसे जेल से रिसीव करने खुद हनीप्रीत गई थी।
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण पूर्व एडीसीपी हर्ष इंदौरा ने आदेश जारी करके अवैध होटल और गेस्ट हाउस सील करा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। बिना लाइसेंस के जो कुछ भी मिलेगी, उसे सील किया जाएगा। दिल्ली से सटे बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग चल रही है। लाजपत नगर में स्थानीय पुलिस और बाहरी बलों को तैनात किया गया है। CCTV कैमरों से भी कड़ी निगरानी की जा रही है।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गए हैं। उन्हें 21 दिन की फरलो मिली है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें यह फरलो दी गई है। आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम बाहर आया और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ। राम रहीम 21 दिन बाबा बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। राम रहीम अब तक 10 बार जेल से बाहर आ चुका है।
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट में 3 याचिकाएं लगाई गई हैं। इन याचिकाओं में मामले की CBI जांच कराने की मांग की गई है। एक याचिका में कहा गया है कि महिला डॉक्टर की मौत की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है, जबकि पीड़िता का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन इस मामले में ऐसा हुआ है। कोर्ट से अपील की गई है कि पीड़ित का नाम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।
उत्तर प्रदेश के बिनौजर में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे बस सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रोजवेज बस हरिद्वार से बरेली की तरफ जा रही थी। बिजनौर में थाना रहेड़ के तहत आने वाले नेशनल हाईवे पर गांव दहलेवाला के पास हादसा हुआ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने आज केस लिस्ट करने की अपील की है। वहीं अरविंद केजरीवाल ने CBI केस से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ भी अपील दायर की हुई है।
अमेरिका के लॉस एंजिलिस में देररात भूकंप के जोरदार झटके लगे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा (USGS) ने भूकंप आने की पुष्टि की और कहा कि लॉस एंजिलिस क्षेत्र में 4.6 तीव्रता के भूकंप के बाद एक मेडिकल इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग हिल गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके घर के दरवाजे, खिड़कियां, गिलास और बर्तन हिलने लगे। लोगों में ऐसे दहशत फैल गई कि उन्हें अपने घरों से बाहर आना पड़ा।
Edited By
Khushbu Goyal
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in