इस शहर का कुत्ता है नेता, चुनाव में जीतने पर मिला है पद; जानिए वायरल कहानी – Live Hindustan

किसी भी शहर को संभालने के लिए एक नेता की जरूरत होती ही है। बड़े शहरों की परंपरा के हिसाब से इसके अलग-अलग नाम होते हैं। अमेरिकी प्रभाव वाली दुनिया में शहरों के नेता को मेयर कहा जाता है। आमतौर पर एक मेयर इंसान ही होता है। लेकिन क्या आपको पता है अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसा कस्बा है, जिसका मेयर एक कुत्ता चुना जाता रहा है। यह मेयर चुनकर बैठा नहीं रहता, बल्कि शहर के अलग-अलग हिस्सों के दौरे भी करता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इडलीवाइल्ड नामक इस कस्बे ने 2012 में एक फंड जुटाने वाले प्रोग्राम के तहत एक गोल्डन रिट्रीवर को शहर के मानद मेयर की उपाधि दी थी। इसके बाद यह आसपास के इलाकों में इतना लोकप्रिय हुआ कि हर वर्ष यह परंपरा शुरू हो गई। अब इस परंपरा को देखने के लिए हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग इडलीवाइल्ड आते हैं।
इस शहर के सबसे पहले कुत्ते मेयर का नाम मेयर वैक्स 1 था। इसे एक एनिमल सिक्योरिटी सोसाइटी द्वारा चैरिटी वोट के माध्यम से चुना गया था। दरअसल, यहाँ कुत्ता मेयर चुनने के लिए वोट करने का मतलब है कि आपको पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए कुछ पैसे दान करने पड़ते हैं। इसके बाद जिस उम्मीदवार के नाम पर सबसे ज्यादा पैसे आते हैं, वह विजयी घोषित हो जाता है।
भले ही इस पद के साथ कोई राजनैतिक शक्ति नहीं मिलती है। लेकिन इस पद पर आने वाले कुत्ते आसपास के क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हो जाते हैं। शहर के लोग भी उनका खास सम्मान करते हैं। पुराने कुत्ता मेयर मैक्स अपने कार्यकाल के दौरान लगातार पर्यटकों के साथ फोटो खिंचवाता था। इसके अलावा इसको शहर के स्कूलों के दौरों पर भी ले जाया जाता था।
बाद में मेयर मैक्स1 के निधन के बाद दूसरे कुत्तों को इस पद के लिए चुना जाने लगा। आज भी इडिलवाइल्ड जाने पर अक्सर “डॉग मेयर” देखने को मिल जाते हैं। ये कुत्ते विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, स्कूलों का दौरा करते हैं और दूर-दूर से आए पर्यटकों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। समय के साथ इस अनोखी परंपरा ने इस छोटे पहाड़ी कस्बे को वैश्विक पहचान दिला दी है।
स्थानीय लोग इसे एक ऐसी पहल मानते हैं जो राजनीति के मतभेदों से दूर लोगों को जोड़ती है। यहाँ मेयर को नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रतीक के रूप में देखा जाता है, जो कस्बे की सहज और सामुदायिक पहचान को दर्शाता है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News